फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Second wife left for her maternal home... MR told his brother I love you and took his own life.

UP: विवाद के बाद मायके चली गई दूसरी बीवी, मुरादाबाद में एमआर ने भाई को आई लव यू बोल दे दी जान

Tue, 18 Aug 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 02:03 AM IST
सार

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में दवा कंपनी के एमआर रितेश शर्मा (35) ने किराए के मकान में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद के बाद उसने छोटे भाई को फोन किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Second wife left for her maternal home... MR told his brother I love you and took his own life.
मुरादाबाद में हैरान करने वाली घटना - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र के कमला विहार पीतल बस्ती में दूसरी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहे एमआर रितेश शर्मा ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सोमवार को विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। उन्होंने फंदे पर लटकने से पहले अपने भाई को कॉल कर आई लव यू भाई बोला और कॉल काट दी थी।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम बुला ली। जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मिठौली गांव निवासी रितेश शर्मा (35) दवा कंपनी में एमआर थे और उन्होंने दो शादियां की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी में हुआ था विवाद 
पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है जबकि रितेश दूसरी पत्नी शकुंतला के साथ कटघर थाना क्षेत्र के कमला विहार पीतल बस्ती में पुष्पा देवी के मकान में पांच माह से किराए पर रह रहा था। सोमवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

भाई को फोन कर काट दिया
इसके बाद शकुंतला अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से रितेश अपने कमरे में ही मौजूद था। शाम करीब चार बजे रितेश ने अपने छोटे भाई अनुज शर्मा को कॉल की और बोला भाई आई लव यू। इसके बाद उसने फोन काट दिया। अचानक रितेश के भाई आई लव यू बोलने और कॉल काट देने से अनुज परेशान हो गया।

फोरेंसिक टीम ने की जांच 
उसने अपने भाई को दोबारा कॉल की लेकिन फिर रितेश का फोन रिसीव नहीं हुआ। शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान स्वामी ने रितेश शर्मा को दुपट्टे के जरिये पंखे से लटका देखते शोर मचा दिया। सूचना मिलने पर कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम भी बुला ली।

तहरीर पर होगी कार्रवाई 
जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर रितेश के परिजन भी गांव से आ गए। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed