फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Second leopard caged in Bharatpur

Moradabad News: भरतपुर में पिंजरे में कैद हुआ दूसरा तेंदुआ

Sun, 27 Sep 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 27 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Second leopard caged in Bharatpur
कांठ। तहसील क्षेत्र के गांव भरतपुर में तेंदुए की दहशत के बीच वन विभाग को शनिवार तड़के बड़ी सफलता मिली। गांव में पिछले करीब 10 लगे पिंजरे में दूसरा तेंदुआ कैद हो गया।
विज्ञापन

तेंदुआ पिंजरे में फंसने की जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित अपने साथ मुरादाबाद के डियर पार्क ले गई।
15 सितंबर को गांव भरतपुर की रहने वाली निर्वेश देवी खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया था। तेंदुए के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने गांव भरतपुर में तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए थे और टीम ने तीन दिन यहां कैंप किया था। 17 सितंबर को पिंजरे में पहला मादा तेंदुआ तेंदुआ कैद हो गया था। उसे वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई थी। इसी के साथ यहां और भी तेंदुआ होने की आशंका पर दूसरा पिंजरा 17 सितंबर से लगा हुआ था, शनिवार तड़के पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed