फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SDM will report illegal occupation of Gangan River

Moradabad News: गांगन नदी पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट एसडीएम मंडलायुक्त को देंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
SDM will report illegal occupation of Gangan River
मुरादाबाद। गांगन नदी से सटे क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को चिह्नित करने के लिए राजस्व, सिंचाई और एमडीए की टीम ने संयुक्त रूप से पैमाइश पूरी कर ली है। इस मामले में एसडीएम सदर अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपेगे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि एनजीटी की कोर्ट ने नदी पर अवैध कब्जे को लेकर काफी सख्त रूख अपनाया है। इसी कारण नदी की भूमि की पैमाइश करने के लिए एक समिति गठित की थी। समिति ने पैमाइश पूरी कर ली है। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। सोमवार को एमडीए और बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि पैमाइश के दौरान नदी की कुछ स्थानों पर अवैध कब्जा प्रतीत हो रहा था लेकिन रिकार्ड से मिलान करने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर जितेंद्र सिंह वीरवाल ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। बुधवार को ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गांगन नदी किनारे भूमि पर अवैध कब्जा व निर्माण को लेकर जब-तब आरोप लगते रहे हैं, लेकिन हर बार कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी जाती थी। दो साल पहले एमडीए प्रशासन की ओर से गांगन किनारे स्थित कुछ औद्योगिक इकाइयों को अवैध निर्माण का नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन अपील आदि के माध्यम से इसे लटकाया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article