{"_id":"6676192c54da46f9590f9e44","slug":"sdm-should-settle-pending-cases-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-424379-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी एसडीएम लंबित वादों का निस्तारण करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी एसडीएम लंबित वादों का निस्तारण करें : डीएम
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम ने सभी एसडीएम को काफी समय से लंबित वादों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही राजस्व वसूली के कार्यों में तेजी लाने की हिदायत दी है।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट में करों से आने वाली राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सभी विभागों की राजस्व प्राप्तियों एवं प्रवर्तन कार्यवाहियों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रवर्तन की कार्रवाई बढ़ाने एवं लक्ष्य की तुलना में वसूली तेजी के साथ करने के निर्देश दिए। विद्युत देय वसूली के संबंध में तहसील बिलारी की वसूली कम होने पर तहसीलदार बिलारी को स्थिति में सुधार लाने की हिदायत दी गई।
वाहन कर मद में भी तहसील बिलारी की स्थिति खराब पाई गई। इसके अलावा वाहन कर मद में तहसीलदार ठाकुरद्वारा को भी स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी पुराने वादों को प्रतिदिन सुनवाई कर जल्द से जल्द निपटाएं। इसमें किसी भी तरीके की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। अविवादित विरासतों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धारा 80 के मामलों में अधिकारी विशेष ध्यान दें। पौधरोपण पट्टों के संबंध में आकस्मिक निरीक्षण कर मौके की स्थिति के बारे में जानकारी करना अनिवार्य होगा। आय-जाति, निवास प्रमाण पत्रों को लंबित न रखें। समय सीमा के अंदर ही उनका निस्तारण करना होगा। रियल टाइम खतौनी, अंश विभाजन, कब्जे संबंधी, सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
जनता की सुनवाई पर ध्यान दें अधिकारी
डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी जनता सुनवाई पर विशेष ध्यान देते हुए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहें। आम जन की समस्याओं को सुनकर समाधान करें।
डीएम ने आईजीआरएस के संबंध में जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारी सीयूजी नंबर खुद रिसीव करें। इसके साथ सीमा स्तंभों के चिह्नांकन अंश निर्धारण, रबी सर्वे आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। अंश निर्धारण के संबंध में तहसील सदर की स्थिति खराब होने पर एसडीएम सदर को सुधार लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम प्रशासन गुलाब चन्द्र, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम न्यायिक शशि भूषण, एडएम उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कांठ, उपजिलाधिकारी ठाकुरद्वारा, उपजिलाधिकारी बिलारी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।