फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SDM handed over the records to the team for investigation of the temple land

Moradabad News: मंदिर की भूमि की जांच के लिए एसडीएम ने टीम को सौंपे अभिलेख

Thu, 24 Jul 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 24 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
SDM handed over the records to the team for investigation of the temple land
ठाकुरद्वारा। मढ़ी मंदिर की भूमि पर आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण के विवाद की जांच के लिए डीएम ने जांच कमेटी एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में बनाई है। टीम को एसडीएम ने भूमि संबंधी अभिलेख और अन्य जानकारियां उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

मंदिर की प्रबंध समिति का आरोप है कि मंदिर के अभिलेखों में दर्ज भूमि पर अवैध रूप से आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि अस्पताल के लिए दी गई भूमि गाटा 595 ग में स्थित है लेकिन स्थानीय प्रशासन बार-बार शिकायत के बाद भी अस्पताल का निर्माण करा रहा है। कमिश्नर के आदेश पर भी भूमि की पैमाइश नहीं कराई गई। मामला डिप्टी सीएम तक पहुंचने के बाद डीएम ने अब जांच के लिए एडीएम प्रशासन चकबंदी विभाग के अधिकारी और सहायक रजिस्टार चिट फंड की टीम बनाई है। जिसे एक सप्ताह के भीतर डीएम को अपनी जांच रिपोर्ट देनी है। एसडीएम ने बुधवार को बताया कि उन्होंने डीएम के आदेश पर गठित टीम को भूमि संबंधी अभिलेख और अन्य जानकारी उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed