{"_id":"6456be3c48281e9c6608b626","slug":"sdm-driver-killed-in-his-own-house-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-138105-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अपने ही घर में एसडीएम के चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अपने ही घर में एसडीएम के चालक की हत्या
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के खुशहालपुर बैंक कॉलोनी में शुक्रवार रात कांठ एसडीएम के चालक जयदेव सिंह(45) की सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। जयदेव मकान के भूतल पर सो रहे थे, जबकि पत्नी और बच्चे पहली मंजिल पर सो रहे थे। बेटा नीचे आया तो उसने अपने पिता को लहूलुहान हालत में देखा। मकान का पिछला दरवाजा खुला था। पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जयदेव सिंह मूलरूप से संभल जनपद एचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के मढावली रसूलपुर गांव के निवासी थे। उन्होंने खुशहालपुर बैंक कॉलोनी में दो मंजिला मकान बनवाया था। वह परिवार के साथ इस मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी पुष्पा देवी की जुलाई 2022 में मृत्यु हो गई थी।
करीब पांच माह पहले जयदेव सिंह चांदपुर (बिजनौर) निवासी दीपा से दूसरी शादी कर ली थी। इन दिनों वह कांठ एसडीएम के चालक बतौर तैनात थे। शुक्रवार रात ग्यारह बजे जय देव मकान के भूतल पर सो रहे थे, जबकि पहली मंजिल पर उनका छोटा बेटा सतनाम सिंह, बेटी सिमरन और पत्नी दीपा सिंह सो रही थी। बड़ा बेटा निहाल सिंह रुद्रपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह रात रुद्रपुर में ही मौजूद था।
विज्ञापन
रात में किसी ने जयदेव सिंह पर हमला कर दिया। उनके सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद आरोपी पिछले दरवाजा से भाग गया। देर रात करीब एक बजे छोटा बेटा सतनाम सिंह जागा तो उसने देखा कि पिता के कमरे की लाइट जल रही है। वह नीचे आया तो उसने देखा कि पिता लहूलुहान हालत में पड़े हैं और पिछला दरवाजा खुला हुआ है। पत्नी और बच्चों के साथ मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। सतनाम ने घटना की जानकारी अपने भाई निहाल को दी। रात करीब साढ़े तीन बजे निहाल भी घर आ गया। इसके बाद डाॅयल 112 को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। जिंदगी की आस में परिजन और पुलिस जय देव सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फाेरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर नमूने जुटाए हैं। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि भाई कृष्णपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
सात बजे अचानक कैसे बंद हो गए सीसीटीवी कैमरे
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने जय देव के घर में घर और दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। तब पता चला था कि शुक्रवार शाम सात बजे कैमरे किसी ने बंद कर दिए थे। पुलिस ने कैमरे और डीवीआर चेक किया तो पता चला कि कैमरों में कोई खराबी नहीं है। केवल उन्हें बंद कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने आस पड़ोस के गांवों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा उस रास्ते के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। जिस रास्ते पर मकान का पिछला दरवाजा खुलता है। पुलिस को फुटेज से अहम सुराग हाथ हाथ लगे हैं। जिनके जरिए पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी है।