फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Scuffle between team and consumer during bill collection

Moradabad News: बिल वसूली के दौरान टीम और उपभोक्ता में हाथापाई

Wed, 10 Sep 2025 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 10 Sep 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between team and consumer during bill collection
कांठ। बकाया बिजली बिल जमा करने को कहने पहुंची टीम और उपभोक्ता के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भीकनपुर बिजली उपकेंद्र की टीम छजलैट में उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए अभियान चला रही थी।
इस दौरान बिल जमा करने को लेकर टीम और एक उपभोक्ता में कहासुनी हो गई। टीम में शामिल कर्मचारियों का आरोप है कि उपभोक्ता उसके परिजनों व कुछ अज्ञात ने उनके साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई की। सूचना पर भीकनपुर उपकेंद्र के जेई संजय कुमार शर्मा भी छजलैट थाने आ गए। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की। वहीं दूसरे पक्ष ने भी टीम के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी। एसएचओ छजलैट संजय कुमार पांचाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहीरर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed