फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   scraped vehicals number used in stolen luxury cars

कबाड़ में बिकने वाले वाहनों के नंबर पर बेचते थे चोरी की लग्जरी गाड़ियां, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
scraped vehicals number used in stolen luxury cars
पाकबड़ा पुलिस द्वारा पकडे गये वाहन चोरो का खुलासा करते एसपी सिटी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। पाकबड़ा पुलिस ने कबाड़ में बिकने वाले वाहनों की पंजीकरण संख्या की प्लेट लगाकर लग्जरी कारें और अन्य वाहन बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गईं फॉर्च्यूनर समेत तीन कारें बरामद की हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वह मांग पर वाहन चोरी करते हैं। इसके अलावा भी गिरोह ओएलएक्स के जरिये भी इस गोरखधंधे को चला रहे हैं। सरगना समेत चार आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बुधवार को पाकबड़ा थाने में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। उन्होेंने बताया कि पाकबड़ा पुलिस ने बुधवार सुबह नया मुरादाबाद सेक्टर छह से दो आरोपी रवि यादव निवासी मोहल्ला दाल मिल पक्का बाग थाना गंज जनपद रामपुर और नदीम निवासी डींगरपुर थाना मैनाठेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दिल्ली से चोरी की गई फॉरच्यूनर, वैगनआर, मारुति नेक्सा बरामद की है। आरोपियों ने कबूला है कि इन्होंने ये कारें दिल्ली में अलग-अलग स्थानों से चोरी की थीं।
विज्ञापन

इस गिरोह का सरगना डा. यासीन निवासी हासमपुर चौराहा पाकबड़ा है। इसके अलावा सोनू निवासी आदर्श कालोनी कस्बा थाना गढ़ मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ और दो अज्ञात लोग फरार हैं। एसपी सिटी ने बताया कि गिरोह के सदस्य लंबे समय से वाहनों की चोरी कर रहे थे। आरोपी यूपी, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से भी वाहन चोरी कर चुके हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियाें ने कबूला है कि मांग पर भी वाहन चोरी किए जाते थे। इसके अलावा ओएलएक्स के जरिये भी वाहनों को बेचते हैं। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी कबाड़ में बेचने वाले वाहनों को खरीद लेते हैं। उनके नंबरों का इस्तेमाल चोरी की कार व अन्य वाहनों को बेचने में करते हैं। आरोपियों ने ये भी कबूला है कि चोरी करने के बाद वाहनों को असम, केरल, गुजरात व अन्य राज्यों में बेचा जाता है। आरोपियों को दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोलाछाप चला रहा था वाहन चोरों का गिरोह
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। एसपी सिटी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना पाकबड़ा निवासी झोलाछाप डा. यासीन है। उसने ही अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गिरोह तैयार किया और वाहनों की चोरी करना शुरू दी। कबाड़ में बिकने वाले वाहनों को खरीदा। इन वाहनों के कागजात का इस्तेमाल चोरी के वाहनाें को दूसरे प्रदेशों में बेचने के लिए इस्तेमाल किया गया।
---
प्रेमिका को लेकर दिल्ली से भागा और वाहन चोर बन गया रवि
मुरादाबाद। पुलिस की गिरफ्त में आया रवि यादव दिल्ली में टैक्सी चालक था। वहां उसके संबंध गैर समुदाय की युवती से हो गए थे। बीस साल पहले आरोपी वहां से प्रेमिका को लेकर भाग गया था। इसके बाद वह रामपुर में किराये के मकान में रहने लगा था। रवि यासीन के संपर्क में आया और गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी शुरू कर दी।
पुलिस का दावा अब तक सैकड़ों वाहन चोरी कर चुका गिरोह
मुरादाबाद। पुलिस का दावा है कि गिरोह अब तक सैकड़ों वाहन चोरी कर चुका है। इन वाहनों को दूसरे राज्यों में बेचा जाता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी यासीन ने पाकबड़ा से लेकर दिल्ली और दिल्ली से लेकर गुजरात तक पूरी चेन बना रखी है। जिसके जरिये ग्राहक को बुलाने और वाहनों को दूसरे प्रदेश तक पहुंचाया की जिम्मेदारी दी जाती थी।

आधे दामों पर बेचते वाहन, कागजात भी देेते
मुरादाबाद। आरोपियों ने कबूला है कि वाहनों को आधे दामों पर बेचा जाता है। उन्हें इसके लिए गाड़ी के कागजात भी बनवाकर दिए जाते हैं। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी डा. यासीन ने आरटीओ दफ्तर तक लोगों को लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed