फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   schools open tomorrow but government school not reay for students

कल से खुलेंगे स्कूल, निजी में तैयारी पूरी, सरकारी में पुताई भी अधूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
schools open tomorrow but government school not reay for students
कम्पोजिट विद्यालय दांग में चल रहा काम। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। शासन के निर्देश पर कल (बुधवार) से कक्षा छह से आठ तक स्कूल खुल जाएंगे। निजी स्कूलों में तैयारियां पूरी है। लेकिन शहर के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर 24 स्कूलों की क्लास दो महीने बाद भी स्मार्ट नहीं हो पाई है। इसमें नौ जूनियर स्कूल हैं, जहां बुधवार को विद्यार्थी पहुंचेंगे। ऐसे में आधे-अधूरे निर्माण में बच्चे कहां बैठेंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पहले चरण में शहर के 24 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट किया जाना है। इसमें नौ जूनियर स्कूल भी शामिल हैं। यहां की क्लास स्मार्ट बनाई जाएगी। इसके तहत कमरों की दीवारों पर वॉल पेटिंग, फर्श पर टाइल्स लगाई जाएगी। डिजिटल बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इस परियोजना का शुभारंभ सात दिसंबर 2020 को महापौर ने किया था। इसके बाद स्कूलों में काम शुरू हो गए। दो महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक 50 फीसदी ही काम हो सका है। स्कूलों के कमरों में सामान बिखरे पड़े हैं। कहीं फर्श टूटा पड़ा है तो कहीं दीवार उजड़े हैं, जबकि दस फरवरी से नौ स्कूलों में पढ़ाई शुरू होनी है। ऐसे में बच्चों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

- स्मार्ट सिटी परिजनों के तहत शहर के 24 परिषदीय स्कूलों की क्लास को स्मार्ट होनी है। स्कूलों में काम चल रहा है। ये निर्माण कार्य सभी कमरों में नहीं चल रहा है। इसलिए बच्चों को बैठाने में दिक्कत नहीं होगी। कक्षाएं भी अलग-अलग दिन चलनी है, इसलिए परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगेंद्र कुमार, नगर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed