{"_id":"69dab7d8e60e92fd4008d072","slug":"school-watchman-beaten-up-four-people-including-two-women-booked-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-875854-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्कूल के चौकीदार को पीटा, दो महिला समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्कूल के चौकीदार को पीटा, दो महिला समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार स्थित स्कूल के चौकीदार को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
लाइनपार रामलीला ग्राउंड के पास स्थित श्री सत्य साई अकादमी के उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के गेट के सामने रहने वाली रामवीर और रीना ने बांसों की बैरीकेडिंग लगा दी थी। 27 जनवरी 2026 को चौकीदार राजू ने बैरीकेडिंग हटाने की कोशिश की तो दो महिलाएं और उनके बेटे आ गए और राजू के साथ मारपीट की। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महिला रामवीरी, उसके बेटे नितिन, रीना और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।