फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   School owner accused of pressuring private shareholders to share stock

Moradabad News: स्कूल संचालकों पर निजी दुकानों से किताबें खरीदने के लिए दबाव डालने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
School owner accused of pressuring private shareholders to share stock
ठाकुरद्वारा। भाकियू टिकैत ने शनिवार को अपनी मांगों के लिए समाधान दिवस पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य रूप से क्षेत्र के कुछ स्कूल संचालकों पर भारी कमीशन लेकर अभिभावकों पर निजी दुकानों से किताबें खरीदने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। यूनियन ने मांग की है कि सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें ही लागू की जाएं। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चार माह से समाधान दिवस में ठाकुरद्वारा सुरजननगर मार्ग की मरम्मत का मामला उठाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी के कार्रवाई न करने पर रोष व्यक्त किया। इसके अलावा डीएम और अन्य जिला स्तर के अधिकारियों के समाधान दिवस में न आने पर भी नाराजगी जताई गई। गांव फतनपुर में तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने, जहांगीरपुर में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र स्थापित करने की भी मांग की गई। इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह चौधरी, उदयवीर सिंह, सोमवीर सिंह, गुर्जर सिंह, अयूब चौधरी व सोमवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed