{"_id":"6632db12bcecd91779072d64","slug":"school-operators-scared-of-news-of-bomb-in-schools-in-delhi-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-392051-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिल्ली में स्कूलों में बम की खबर से घबराए स्कूल संचालक, बाद में ली चैन की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिल्ली में स्कूलों में बम की खबर से घबराए स्कूल संचालक, बाद में ली चैन की सांस
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली में स्कूलों में बम रखने के मेल ने मुरादाबाद में भी हड़कंप मचा दिया। स्कूल संचालक तो असहज हुए ही, साथ ही अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंतित हो गए। स्कूल संचालकों का कहना है कि हालांकि मुरादाबाद में किसी स्कूल में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है।
बुधवार सुबह दिल्ली के स्कूलों में बम होने की धमकी भरे ईमेल आने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, मुरादाबाद के स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचायों को चिंता हुई। एक-दूसरे को संदेश भेजकर उनके स्कूलों का हाल पूछते रहे। वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों के लिए परेशान हो गए। मुरादाबाद एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स के महासचिव नीरज गुप्ता का कहना है कि असुरक्षा की भावना महसूस हुई थी। जब पता चला कि मुरादाबाद में ऐसा कोई ई-मेल नहीं आया है तो फिर राहत की सांस ली। कुछ अभिभावकों के फोन आए तो उन्हें भी सबकुछ सामान्य होने के बारे में बताया। इसलिए सभी स्कूलों में प्रतिदिन की तरह पढ़ाई हुई और निर्धारित समय पर ही छुट्टी हुई थी।