फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   School of Sciences team won the title of bravery

Moradabad News: स्कूल ऑफ साइंसेज की टीम ने जीता शौर्य का खिताब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
School of Sciences team won the title of bravery
मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय में विद्यार्थी वर्ग की सम्पन्न हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘शौर्य-2024’ में स्कूल ऑफ साइंसेज की टीम सर्वविजेता बन गई है। स्कूल ऑफ साइंसेज की टीम 8 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित 16 पदक जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक की टीम ने 7 स्वर्ण और 7 रजत तथा 5 कांस्य सहित 19 पदक हासिल कर उपविजेता रही। स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट 7 स्वर्ण, 6 रजत, 1 कांस्य सहित कुल 14 पदक पाकर तृतीय स्थान पर रही। स्कूल ऑफ लॉ, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, स्कूल ऑफ एजुकेशन की संयुक्त टीम 6 स्वर्ण, 5 रजत तथा 10 कांस्य सहित 21 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रही। स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंसेज, फार्मेसी अकेडमी, साहू ओंकार सरन स्कूल ऑफ फार्मेसी की संयुक्त टीम ने 5 स्वर्ण और 5 रजत, 5 कांस्य सहित 15 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर रही। स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस की टीम 1 स्वर्ण, 6 रजत, 2 कांस्य के साथ कुल 9 पदक जीत कर छठवें स्थान पर रही। स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस एंड इंजीनियरिंग की संयुक्त टीम 1 स्वर्ण, 2 रजत, 6 कांस्य सहित 9 पदक जीतकर सातवें स्थान पर रही। 1 रजत, 1 कांस्य सहित कुल 2 पदक के साथ स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम आठवें स्थान पर रही। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राजीव कोठीवाल ने कहा कि खेल अब व्यवसाय हो गया है। विद्यार्थी खेल को अपना करियर भी बना सकते हैं। कुलपति प्रो. महेन्द्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों में ऊर्जा की कमी नहीं है। शिक्षकों को चाहिए कि वे विद्यार्थियों में प्रतिभा को पहचान कर उन्हें सही दिशा दिखाकर प्रेरित करें। कुलसचिव प्रो. संजीव अग्रवाल ने कहा कि खेल के साथ-साथ विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ें।
विज्ञापन

प्रतिकुलपति-एकेडमिक्स एंड एडमिनिस्ट्रेशन व खेल निदेशक प्रो. वैभव त्रिवेदी ने बताया कि शौर्य-2024 में इस बार कराई गई 16 प्रकार की प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, वॉलीबाॅल, एथलेटिक्स, बास्केटबाॅल, बैडमिंटन, कबड्डी और चेस की प्रतियोगिताएं खासा आकर्षण का केंद्र रहीं। विजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रो. अनुज श्रीवास्तव, प्रो. राहुल कुमार मिश्रा, प्रो. नवनीत वर्मा, डॉ. कुशल पाल सिंह, प्रो. अरुण कुमार मिश्रा, डाॅ. हरप्रीत सिंह, प्रशांत गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article