{"_id":"5cd985b2bdec220775593c9b","slug":"scheduled-castes-prevented-to-going-temple-lodged-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के दूल्हे को मंदिर में जाने से रोका, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के दूल्हे को मंदिर में जाने से रोका, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 13 May 2019 08:26 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसनपुर (अमरोहा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 13 May 2019 08:26 PM IST
सार
-जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के साथ पिटाई और लूटपाट आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मकनपुर शुमाली में अनुसूचित जाति के दूल्हे को बरात रवानगी के दौरान मंदिर जाने से रोकने का मामला सामने आया है। दूल्हे एवं उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। गांव के ही सवर्ण बिरादरी के लोगों पर मारपीट व रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए बराती दूल्हे समेत कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (मारपीट), धमकी (504) और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम की धारा 3 (1) में रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
गांव निवासी सतपाल जाटव के बेटे शोभित की सोमवार दोपहर को गांव से बरात रवाना हो रही थी। शोभित दूल्हा बनकर रिश्तेदारों एवं परिवार की महिलाओं के साथ गांव के ही चामुंडा मंदिर पर पूजा करने के लिए जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही सवर्ण बिरादरी के लोगों ने एकराय होकर रास्ता रोक लिया और दूल्हे के साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
दूल्हे से मारपीट होने पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बराती एवं दूल्हा नाराज होकर कोतवाली पहुंच गए। यहां पुलिस को घटनाक्रम बताया साथ ही दूल्हे के गले से रुपयों का हार, सोने की अंगूठी एवं गले की चेन छीनने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मामले में पुलिस ने गांव के एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि देरशाम तक किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
गांव में बरात रवानगी के दौरान दूल्हे से मारपीट की गई है। दूल्हे के पिता की तहरीर पर रामौतार, रामनिवास, अंकित और बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंदिर में पूजा करने जाने से रोकने जैसी कोई बात नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं। -संजय प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर