फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Saw the arrangement of ICCC,

Moradabad News: आईसीसीसी की देखी व्यवस्था, आशियाना कॉलोनी में देखा सीवर लाइन का काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Saw the arrangement of ICCC,
मुरादाबाद। मुख्य अभियंता जल निगम एवं जिले में निकाय के नोडल अधिकारी एसी दुबे ने यहां पहुंच कर नगर निगम व स्मार्ट सिटी के द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा की। आईसीसीसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। कान्हां गोशाला का निरीक्षण कर गोवंश को चारा व गुड़ खिलाया तथा तिलक लगाकर पूजन भी किया। जल निगम द्वारा आशियाना कॉलोनी में किए जा रहे सीवरलाइन के काम का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसी दुबे सबसे पहले यहां पीलीकोठी स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने नगर निगम, जल निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने नागरिकों को मिलने वाली आधारभूत सुविधाएं स्वच्छ पेयजल, जल निकासी, सड़क, सीवर, उपयुक्त प्रकाश व्यवस्था, नगरीय परिवहन एवं साफ-सफाई की सुविधाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने शहर में साफ, सफाई के साथ टॉयलेट आदि के बारे में जानकारी मांगी। इस पर पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि शहर में 70 टॉयलेट हैं। जिसमें 10 पब्लिक और 60 सामुदायिक टॉयलेट हैं। इनमें आठ पिंक टॉयलेज (सिर्फ महिलाओं के लिए) हैं। नोडल अधिकारी ने इन सभी की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के साथ शहर में विशेष सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीकोठी स्थित स्मार्ट सिटी की आईसीसीसी बिल्डिंग में मौजूद व्यवस्थाओं को देख खुश हुए। उसे प्रयागराज से बेहतर भी बताया। इस मौके पर उन्होंने गोशाला में मौजूद स्टाफ से गोवंशों की देखभाल में किसी तरह की कोई कोताही न बरते जाने के निर्देश भी दिए।
000
स्मार्ट रोड के काम में लाएं तेजी
नोडल अधिकारी ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत किए जा रहे सभी कार्यों की प्रगति जानी। इस पर स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल ने बताया कि 37 प्रोजेक्टों में से 22 प्रोजेक्ट पूर्ण हो चुके हैं। शेष 15 प्रोजेक्ट नवंबर 2023 तक पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने बुध बाजार में चल रहे स्मार्ट रोड नेटवर्क के काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

00
अति सुंदर, खींचों मेरे फोटो
नोडल अधिकारी एसी दुबे ने पीलीकोठी चौराहा पर स्मार्ट सिटी द्वारा सिटी ब्रांडिंग के लिए बनाए गए सेल्फी प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उसकी लोकेशन और साज-सज्जा को अति सुंदर बताते हुए वहां खुद की फोटो भी खींचने को कहा। इसके बाद एसी दुबे व अन्य अधिकारियों ने वहां फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed