{"_id":"6ac95a6221b51be78708bc18","slug":"sarthak-chaudhary-from-bilari-selected-for-the-salute-tiranga-cricket-league-thakurdwara-news-c-276-1-smbd1006-113319-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग में बिलारी के सार्थक चाैधरी का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग में बिलारी के सार्थक चाैधरी का हुआ चयन
Sat, 10 Oct 2026 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। स्टेट क्रिकेट लीग एसटीसीएल सीजन-1 के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में बिलारी के युवा क्रिकेट खिलाड़ी सार्थक चौधरी 18 वर्ष ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जगह बनाई है। सार्थक का चयन दिल्ली में आयोजित ट्रायल के आधार पर हुआ है। उनका चयन लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर के रूप में किया गया है।
नगर में शाहबाद रोड निवासी पूर्व पालिका सभासद डॉ. यशवीर सिंह के बेटे सार्थक चौधरी कई वर्षों से अनेक प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं। खिलाड़ी सार्थक चौधरी ने बताया कि सीजन-1 के लिए देशभर में दो दिवसीय ट्रायल कैंप आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लगभग 15 हजार खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से लगभग 450 खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। चयन प्रक्रिया के बाद करीब 120 खिलाड़ियों को लीग के लिए चुना गया, जिनमें वह भी शामिल हैं। ट्रायल में देश के विभिन्न शहरों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सार्थक चौधरी के अनुसार एसटीसीएल सीजन-1 का आयोजन 21 से 28 अक्तूबर तक राजस्थान के उदयपुर जिले के नाथद्वारा स्थित डॉ. मदन पालीवाल मिराज स्टेडियम में किया जाएगा। सार्थक चौधरी ने अपने क्रिकेट कॅरिअर की शुरुआत बिलारी स्थित एसबीएस क्रिकेट अकादमी से की। उनके क्रिकेट सफर को तराशने और आगे बढ़ाने में एनआईएस क्रिकेट कोच यशवीर चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर सार्थक ने यह मुकाम हासिल किया है। अब एसटीसीएल में चयन के बाद उन्हें अपनी गेंदबाजी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। सार्थक की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।