फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Santosh's intestine burst from four places, bullet did not come out

चार जगह से फट गई संतोष की आंत, नहीं निकली गोली

Mon, 13 Feb 2023 02:26 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Mon, 13 Feb 2023 02:26 PM IST
विज्ञापन
Santosh's intestine burst from four places, bullet did not come out
fire, gun demo, firing, gun, shoting - फोटो : फाइल फोटो
मुरादाबाद। विश्व हिंदू परिषद के महानगर के सह मंत्री संतोष पांथरी की आंत को चीरते हुए गोली रीढ़ की मांसपेशियों में फंस गई है। इससे चार जगह आंत फट गई थी। तीन घंटे चले आपरेशन में गोली नहीं निकाली जा सकी है।
विज्ञापन

 फिलहाल संतोष को आईसीयू में रखा गया है। साईं हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. जुहैब नसीम के मुताबिक शनिवार शाम संतोष पांथरी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। गोली लगने से उनकी आंत चार जगह फट गई थी। आपरेशन करके उनकी आंत को सही कर दिया गया है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। खतरे से बाहर होने में उन्हें दो तीन दिन लगेंगे। गोली रीढ़ की मांसपेशियों में फंसी है। जिसे आपरेशन करके बाद में निकाला जाएगा।
विज्ञापन


उठा सवाल, आखिर किसने बताई विहिप नेता की लोकेशन
विहिप नेता को गोली मारने की घटना के बाद पुलिस की टीम यह पता लगा रही है कि हमलावर को संतोष का लोकेशन किसने दी थी। इस मामले में एसओजी की टीम ने आरोपी रजत के मोबाइल का पूरा ब्योरा निकाल लिया है। इसी आधार पर पुलिस लोकेशन देने वाले के बारे में जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर में घटना के कारणों का जिक्र नहीं आया
संतोष के पिता ने रजत शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है लेकिन इसमें घटना के कारणों का जिक्र नहीं है। विहिप नेता अपने संगठन की एक बैठक में भाग लेने के लिए गए थे। लौटते समय यह घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed