फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sanjay Dutt's dialogue by placing cartridges in front, five accused including son of former councilor arrested

सामने कारतूस रखकर संजय दत्त का डॉयलॉग बोला, पूर्व पार्षद का बेटा समेत पांच आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt's dialogue by placing cartridges in front, five accused including son of former councilor arrested
प्रेस कान्फ्रेस के दौरान अवैध कारतूस का व्यापार करने वाली गैंग का खुलासा करते एसपी सीटी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। गलशहीद और कटघर थाने की पुलिस की पूर्व पार्षद ने बेटे समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 17 कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी ने अपने सामने कारतूस रखकर संजय दत्त का डॉयलॉग बोलकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंचकर धंधे में शामिल पांच आरोपियों तक पहुंच गई। हालांकि अभी कारतूस बनाने वाला मुख्य आरोपी सलमान चच्चा अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि गलशहीद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मो. अरसलान उर्फ गुलाब निवासी जाहिद नगर थाना कटघऱ और आसिफ निवासी रहमत नगर थाना कटघर और शाबेज अली निवासी गुइयां बाग थाना मुगलपुरा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इनके कब्जे से नौ अवैध कारतूस (315 बोर) और बिना नंबर की एक स्कूटी बरामद की है। जबकि कटघर पुलिस ने पूर्व पार्षद के बेटे शाकिब परवेज निवासी दौलत बाग थाना नागफनी और शरफुद्दीन निवासी चिश्ती कालोनी रसूलपुर एसआर पैट्रोल पंप के पास थाना भोजपुर मुरादाबाद को 8 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गलशहीद और थाना कटघर पर पकड़े गये आरोपी एक दूसरे के संपर्क में हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि वह सलमान चच्चा से यह कारतूस करते हैं। पूछताछ में पता चला है कि एक आरोपी ने कारतूस को अपने सामने रखकर फोटो बनाकर अभिनेत्रा संजय दत्त का डॉयलॉग बोलकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके जरिये ही पुलिस इस गिरोह तक पहुंच पाई है। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि मुख्य आरोपी सलमान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed