फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samples of laddu, sago and buckwheat flour were taken

Moradabad News: लड्डू, साबूदाना और कुट्टू आटा के नमूने लिए गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Samples of laddu, sago and buckwheat flour were taken
मुरादाबाद। नवरात्र को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के शक में बुधवार को जिले की दुकानों पर छापा मारकर चौलाई के लड्डू, कुट्टू आटा और साबूदाना सहित छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए टीम गठित की। बुधवार को टीम ने मूंढापांडे बुजपुर आशा वीरेश किराना स्टोर में छापा मारकर कुट्टू के आटा का नमूना लिया। इसके अलावा हरविजय सिंह के किराना स्टोर से भी कुट्टू के आटा की जांच के लिए नमूना लिया। कोठीवाल नगर स्थित जगदीश मदान की दुकान से भी कुट्टू आटा और साबूदाना की जांच के लिए टीम ने नमूने लिए। कोठीवालनगर स्थित राजेंद्र किराना स्टोर से राजगीर लड्डू का नमूना लिया। बंगला गांव स्थित प्रमोद कुमार सैनी के जनरल स्टोर से टीम ने कुट्टू के आटे का नमूना लिया। सहायक आयुक्त कहना है कि जांच के लिए गए नमूने वाराणसी स्थित लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर ही खाद्य सुरक्षा विभाग कार्यवाही करेगा। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेश पाल, राजीव कुमार वर्मा, धीरज कुमार, सहरिश सादात और अमिता जिज्ञासु शामिल रहे।
विज्ञापन


मिलावट का शक होने पर आप भी सूचना दें
सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि आम उपभोक्ता खाद्य पदार्थों के मिलावट के बारे में मोबाइल नंबर 9454468399 पर सूचना दे सकते हैं। शिकायत के आधार पर तत्काल टीम जांच के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article