{"_id":"6a26d7b527abbcd0740aff2d","slug":"sambhal-young-man-slips-from-moving-train-loses-both-legs-chandausi-railway-station-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: चलती ट्रेन से अचानक फिसला युवक, कट गए दोनों पैर, चंदाैसी रेलवे स्टेशन पर देखते रह गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: चलती ट्रेन से अचानक फिसला युवक, कट गए दोनों पैर, चंदाैसी रेलवे स्टेशन पर देखते रह गए यात्री
Mon, 08 Jun 2026 08:25 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:25 PM IST
सार
चंदौसी रेलवे स्टेशन पर उतरते समय पैर फिसलने से युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उनके दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
चलती ट्रेन से उतरते यात्री( फाइल)
विस्तार
सद्भावना एक्सप्रेस से उतरते समय फिसलकर गिरने से युवक के दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार रात चंदौसी रेलवे स्टेशन पर हुआ।
विज्ञापन
मिलक मौलागढ़ निवासी 35 वर्षीय सर्वेश मुरादाबाद की एक निजी फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। आरपीएफ के अनुसार, वह रोज की तरह रविवार रात सद्भावना एक्सप्रेस से चंदौसी लौट रहे थे। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-एक पर पहुंची ही थी कि सर्वेश चलती ट्रेन से उतरने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए। घटना के बाद प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और घायल को ई-रिक्शा से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सर्वेश के बड़े भाई जगदीश ने बताया कि वह मुरादाबाद में रहकर निजी फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। रविवार रात घर लौटते समय यह हादसा हो गया।