फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sambhal won the match

संभल ने अमरोहा को तीन रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
sambhal won the match
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के दूसरे दिन संभल ने अमरोहा जनपद को तीन रन से हरा दिया।
विज्ञापन

पूर्व रणजी खिलाड़ी व डीएसए सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि आईएफटीएम विश्वविद्यालय मैदान हुए मुकाबले में अमरोहा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला किया। संभल ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 123 रन बनाए। संभल के लिए सुहैल ने 32 व गगन ने 23 रन बनाए। अमरोहा के लिए गेंदबाजी में दीक्षित ने 3 विकेट लिए। अमरोहा लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 120 रन बना पाई। टीम के लिए अमन ने 22 व अजहरुद्दीन व अमित जोशी ने 21-21 रन बनाए। संभल के लिए गेंदबाजी में हर्षित व पीयूष ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

मैच में पर्यवेक्षक उबैद कमाल रहे। अंपायर की भूमिका विवेकानंद मलिक, जितेंद्र सिंह, स्कोरर हरीश चौहान रहे। इस दौरान नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीक़ी, खेल निदेशक डॉक्टर वैभव त्रिवेदी, वित्त अधिकारी डॉ. कुशल पाल सिंह, प्रदीप टंडन, अमन लिट, संजय अग्रवाल, मोहम्मद हसीन, जेपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed