{"_id":"675adee3a7a2232a1d01dc64","slug":"sambhal-violence-rioters-from-turk-community-had-opened-fire-injured-youth-got-case-in-moradabad-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल हिंसा: तुर्क बिरादरी के उपद्रवियों ने की थी फायरिंग, जख्मी युवक ने मुरादाबाद में दर्ज करवाया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल हिंसा: तुर्क बिरादरी के उपद्रवियों ने की थी फायरिंग, जख्मी युवक ने मुरादाबाद में दर्ज करवाया केस
Thu, 12 Dec 2024 06:32 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल/मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, संभल/मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:32 PM IST
सार
मुरादाबाद के जामा मस्जिद में 24 नवंबर को सर्वे के दौरान उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग कर दी थी। इसमें वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने पाकबड़ा थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
sambhal jama masjid controversy
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जामा मस्जिद सर्वे के दाैरान बवाल में मोहल्ला कोर्ट गर्वी मौलवी साहब वाली मस्जिद निवासी वसीम पुत्र नईम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है। केस में कहा है कि घटना के दौरान मस्जिद के आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
विज्ञापन
पथराव के बीच तुर्क बिरादरी के कुछ उपद्रवियों फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वसीम घायल हो गया। उसे तत्काल स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर टीएमयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में वसीम का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित के परिजन ने बताया कि इलाज में व्यस्त होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। नसीम ने तहरीर में उपद्रवियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, बवाल में शामिल कोटगर्वी निवासी शारिक और तनवीर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में कई अन्य लोगों की उपद्रव में शामिल होने की जानकारी दी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह 24 नवंबर की सुबह जामा मस्जिद सर्वे के दौरान किए गए उपद्रव में शामिल थे और पथराव भी किया था।
इसके अलावा आरोपियों ने यह भी बताया है कि उनके साथ उपद्रव में कौन-कौन शामिल था। जो नाम और पहचान बताई गई है। उसकी पुष्टि के लिए टीमें लगी हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि फोटो और वीडियो के आधार पर जो चिह्नित किए जा रहे हैं, उनको गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
बवाल के सभी वीडियो को खंगाला जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच रही है। बताया कि अभी तक 400 चेहरे उपद्रव करते हुए सामने आ चुके हैं। जिनमें से 83 नाम की भी जानकारी हो गई है। इसमें 41 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर कई संदिग्ध संभल कोतवाली और नखासा थाना पुलिस की हिरासत में हैं।