फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Violence Big reveal plan to kill advocate Vishnu Shankar Jain Ghulam received message from Dubai

संभल हिंसा में बड़ा खुलासा: अधिवक्ता विष्णु शंकर की हत्या का था प्लान, दुबई से गुलाम को मिला था ये संदेश

Fri, 21 Feb 2025 02:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Feb 2025 02:49 PM IST
सार

संभल पुलिस की गिरफ्त में आए शारिक शाटा गिरोह के सदस्य गुलाम ने संभल हिंसा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि शारिक साटा की साजिश थी कि जामा मस्जिद का सर्वे नहीं होने देना है। बताया कि सर्वे के दौरान बवाल में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ उसने भी गोली चलाई थी।

विज्ञापन
Sambhal Violence Big reveal plan to kill advocate Vishnu Shankar Jain Ghulam received message from Dubai
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में हुई हिंसा के मामले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में आए शारिक शाटा गिरोह के सदस्य दीपासराय निवासी गुलाम ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि शारिक साटा की साजिश थी कि जामा मस्जिद का सर्वे नहीं होने देना है। 
विज्ञापन


बताया कि सर्वे के दौरान बवाल में शारिक शाटा गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ उसने भी गोली चलाई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी गुलाम ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन


अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन को मारने का था प्लान
उसने बताया कि सर्वे के दौरान अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन और उसके साथियों की हत्या करने का प्लान था। जिससे शहर के साथ देश का माहौल पूरी तरह बिगड़ जाए, शहर में कर्फ्यू लग जाए। इसके बाद आपराधिक घटनाओं को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने यह भी बताया कि बवाल में जो हथियार शारिक शाटा ने भेजे थे। वह हथियार गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज, वारिस व मोहल्ले के अन्य लोगों को दिए थे।

संभल बवाल में विदेशी हथियार मुहैया कराने वाला शारिक साटा का गुर्गा गुलाम गिरफ्तार
दरअसल, संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में विदेशी हथियार चलाने और शारिक शाटा गिरोह के सदस्यों को हथियार मुहैया कराने वाले दीपासराय निवासी गुलाम को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की दो पिस्टल, एक 9 एमएम की देशी पिस्टल, एक तमंचा, और विदेशी समेत अलग-अलग बोर के 15 देसी कारतूस बरामद हुए हैं।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बृहस्पतिवार को खुलासे के दौरान बताया कि कोतवाली पुलिस ने आरोपी को रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि शारिक साटा की साजिश थी कि जामा मस्जिद का सर्वे नहीं होने देना है। बताया कि सर्वे के दौरान बवाल में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ उसने भी गोली चलाई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

 

चोरी के वाहन दूसरे राज्यों में बेचने के साथ सप्लाई करता था अवैध हथियार
आरोपी ने पूछताछ में बताया शारिक साटा वाहन चोरी का बड़ा गिरोह चलाता है। गिरोह के सदस्य उसके इशारे पर ही देश में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिसके बाद चोरी के वाहनों को दूसरे राज्यों में बेचने की जिम्मेदारी उसकी रहती है। 
 

आरोपी ने बताया कि वह देशभर में अवैध हथियारों की सप्लाई भी करता है। यह हथियार शारिक साटा उसको भेजता है। सारिक साटा दुबई में रहकर गिरोह चला रहा है। वह फर्जी पासपोर्ट के माध्यम से दुबई गया है।

 

पूर्व सांसद के इशारे पर विधायक के बेटे पर चला दी थी गोली
बवाल के आरोपी गुलाम ने बताया है कि वर्ष 2014 में उसने पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के इशारे पर विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल पर फायरिंग कर दी थी। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, चोरी, गैंगस्टर, हत्या समेत 20 मुकदमे दर्ज हैं। 

 

एसपी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि पूर्व में उसको और शारिक साटा को राजनीतिक संरक्षण था, लेकिन सरकार और पुलिस की सख्ती के चलते शारिक साटा विदेश भाग गया और वह भी इधर उधर छिपकर रह रहा था।

आरोपी मोबाइल का डाटा कर चुका है डिलीट
एसपी ने बताया कि गुलाम के पास से मोबाइल जो बरामद किया गया है। उसमें काफी डाटा डिलीट किया गया है। उस डाटा को रिकवर किया जाएगा। जिससे अहम सबूत एकत्र किए जा सकें। एसपी ने बताया कि मोबाइल से एक एप मिला है। 

 

जिसके माध्यम से गुलाम अपने बॉस शारिक साटा से बातचीत करता रहा है। दो मोबाइल नंबर भी मिले हैं। एक सोशल मीडिया ग्रुप भी मिला है। जिसमें सर्वे रोकने का मैसेज मिला है। यह संभल सांसद नाम से ग्रुप बना हुआ है। इसको कौन ऑपरेट कर रहा था। इसकी जांच की जा रही है।

 

शारिक साटा दुबई में रहता है। आरोपी गुलाम भारत में रहकर वाहन चोरी के मामले और अवैध हथियार की सप्लाई का काम करता है। 24 नवंबर को हुए बवाल में गुलाम ने ही शारिक साटा गिरोह के सदस्यों को हथियार मुहैया कराए थे। आरोपी से भी हथियार और कारतूस मिले हैं। -कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed