फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Update: Excavation work stopped in Bawdi, instructions given by ASI team, police and PAC deployed

Sambhal Update: बावड़ी में खोदाई का काम शुरू, एएसआई टीम के दिए यह निर्देश, सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी तैनात

Mon, 06 Jan 2025 10:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 10:37 AM IST
सार

चंदाैसी में मिली बावड़ी में खोदाई का काम शुरू करवा दिया गया है। चार दिन पहले कुएं का गेट टूटा मिलने के बाद एएसआई की टीम ने खोदाई बंद करवा दी थी। इलाके में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Sambhal Update: Excavation work stopped in Bawdi, instructions given by ASI team, police and PAC deployed
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई बंद - फोटो : संवाद

विस्तार

लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी की खोदाई का कार्य सोमवार को शुरू करवा दिया गया। माैके पर बावड़ी की सुरक्षा के लिए माैके पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। इससे पहले रविवार को न तो खोदाई कार्य किया गया और न ही मलबा उठाया गया। जयपुर से आए सेवानिवृत अधिकारी विष्णु दत्त शर्मा ने डीएम कार्यालय के कर्मचारी के साथ बावड़ी का जायजा लिया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया कि वह शहर की गोशालाओं का भ्रमण करने आए थे। उनकी मंशा है कि यहां गाय के गोबर से मूर्तियां बनाने का प्लांट लगे तो लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे। बता दें कि सनातन सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम् ने 21 दिसंबर को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र पैंसिया को प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन


प्रार्थनापत्र के माध्यम से मोहल्ला लक्ष्मणगंज में खाली प्लाट में ऐतिहासिक धरोहर बावड़ी होने का दावा किया था। डीएम ने उसी दिन टीम भेज कर खोदाई कराई तो बावड़ी का अस्तित्व सामने आने लगा। बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए नगर पालिका की टीम द्वारा गलियारों से मलबा उठाने का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोदाई का कार्य पिछले चार दिन से बंद है। रविवार को पालिका की मजदूर मलबा उठाने के लिए भी नहीं पहुंचे। जबकि सुबह से पुलिस और पीएसी तैनात रही। वहीं दोपहर में डीएम कार्यालय के कर्मचारी अजय कुमार के साथ जयपुर से सेवानिवृत अधिकारी विष्णु दत्त शर्मा बावड़ी को देखने के लिए पहुंचे।

उन्होंने बताया कि वह चंदौसी की गोशालाओं को देखने आए थे। जयपुर में गाय के गोबर से मूर्तियां बनाने का प्लांट है। इसी तरह का प्लांट जिला संभल में स्थापित कराने चाहते हैं। जिससे गोबर का यूज भी हो जाएगा और लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे। इस दौरान हिंदू नेता मन्तेश वार्ष्णेय भी थे।

डीएम और एसपी ने किया बावड़ी का निरीक्षण 

डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने रविवार की सुबह करीब आठ बजे बावड़ी स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। बावड़ी में उतर कर अब तक की गई खोदाई और भवन के बारे में जानकारी की। करीब पंद्रह मिनट के निरीक्षण के बाद लौट गए। इस दौरान यहां पुलिस बल तैनात रहा। तहसीलदार धीरेंद्र सिंह भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed