फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Tractor-trolley overturned while trying save Kanwariya, one died on spot, 14 injured

Sambhal: कांवड़िये को बचाने के लिए चक्कर में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, 14 घायल

Thu, 01 Aug 2024 07:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुन्नौर (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, गुन्नौर (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 07:27 PM IST
सार

गुन्नौर में कांवड़िये की बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। हादसे में 14 लोग जख्मी जबकि एक की मौत हो गई। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Sambhal: Tractor-trolley overturned while trying save Kanwariya, one died on spot, 14 injured
गुन्नौर हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र से गुजर रहे मेरठ-बदायूं राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैजना मुस्लिम गांव के समीप अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 14 जख्मी और एक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


खरखौल निवासी कोमल सिंह (108) की बुधवार देर रात्रि निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार करने के लिये परिजन और ग्रामीण तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और वाहनों ने पहुंचे थे। क्रिया खत्म होने के बाद सभी घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


सैजना मुस्लिम गांव के समीप बाइक सवार कांवड़िये को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें बैठे 25 लोग दब और उनमें चीखपुकार मच गई । मौके से गुजर रहे राहगीरों व सैजना मुस्लिम गांव के ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रॉली को सीधे कर दबे लोगों को बाहर निकाल।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन नजदीक के थाना गुन्नौर को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां राजेश पुत्र हरद्वारी (55) को मृत घोषित कर दिया। डंबर (50) की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य 13 घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed