फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal SOG vehicle overturned in Moradabad eight police personnel injured

Moradabad: संभल एसओजी की गाड़ी पलटी, सर्विलांस प्रभारी समेत आठ पुलिस कर्मी घायल

Tue, 09 Aug 2022 07:35 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 09 Aug 2022 07:35 PM IST
सार

संभल एसओजी प्रभारी और उनकी टीम के सदस्य सोमवार रात करीब एक बजे दो गाड़ियों से मूंढापांडे क्षेत्र में रौंडा-झौंडा गांव के पास लिंक मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी का पहिया गहरे गड्ढे में आ गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
Sambhal SOG vehicle overturned in Moradabad eight police personnel injured
संभल एसओजी की क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात संभल एसओजी की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में सर्विलांस प्रभारी समेत आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, संभल एसओजी प्रभारी और उनकी टीम के सदस्य सोमवार रात करीब एक बजे दो गाड़ियों से मूंढापांडे क्षेत्र में रौंडा-झौंडा गांव के पास लिंक मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी का पहिया गहरे गड्ढे में आ गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


इस हादसे में सर्विलांस टीम के प्रभारी सुभाष मावी, विनय कुमार, कुलवंत सिंह, मनवीर सिंह,खालिद, अरुण कुमार, प्रिंस कुमार और प्रमोद कुमार घायल हो गए। दूसरी गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों ने सूचना देकर मूंढापांडे थाने की पुलिस भी मौके पर बुला ली। इसके बाद घायलों को वाहन से निकालकर कॉसमॉस अस्पताल भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक और सिपाही की हालत गंभीर

वाहन चालक विनय कुमार और सिपाही अरुण कुमार की हालत गंभीर है। डीआईजी शलभ माथुर और एसएसपी हेमंत कुटियाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। डीआईजी ने बताया कि मूंढापांडे क्षेत्र में सोमवार रात हुआ था। सभी घायलों को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed