फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Rs 1.30 crore will recovered from electricity thieves, names four mosque and madrasa operators

Sambhal: बिजली चोरी करने वालों से 1.30 करोड़ की वसूली होगी, कार्रवाई की जद में चार मस्जिद और एक मदरसा संचालक

Sun, 15 Dec 2024 04:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 04:29 PM IST
सार

संभल में बिजली विभाग ने नखासा तिराहा, खग्गू सराय, रायसत्ती रोड और दीपा सराय में बिजली चोरी के 49 मामले पकड़े हैं। इन इलाकों में चार मस्जिदों और एक मदरसे में भी अवैध कनेक्शन मिले। विभाग ने 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना निर्धारित किया है। 

विज्ञापन
Sambhal: Rs 1.30 crore will recovered from electricity thieves, names four mosque and madrasa operators
संभल में पकड़ी गई बिजली चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में डीएम और एसपी के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने नखासा तिराहा, खग्गू सराय, रायसत्ती रोड और दीपा सराय में 49 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। चार मस्जिदों और एक मदरसे में भी बिजली की चोरी पकड़ी गई है। बिजली विभाग ने 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना निर्धारित करते हुए रिपोर्ट तैयार की है।

विज्ञापन


आरोपियों से इसकी वसूली की जाएगी। नखासा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह पांच बजे से डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने नखासा तिराहा, खग्गू सराय, रायसत्ती रोड और दीपा सराय में चेकिंग अभियान चलाया है।
विज्ञापन


49 कटिया कनेक्शन पकड़े गए। डीएम ने बताया कि संभल शहर में सबसे ज्यादा लाइनलॉस इन्हीं इलाकों में होता है। हर महीने करोड़ों रुपये की बिजली चोरी की जाती है। बिजली विभाग की टीम प्रभावी तरीके से कार्रवाई नहीं कर पाती है। इसलिए यह कार्रवाई शनिवार की सुबह से शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान जगह-जगह केबल काटने और हटाने के सबूत मिले हैं। 250 से ज्यादा कटिया कनेक्शन थे लेकिन कार्रवाई शुरू होते ही लोगों ने केबल हटा दिए या काट दिए। इसकी भी जांच कराई जाएगी।

जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि 49 बिजली चोरी के मामलों में 130 किलोवाट भार की बिजली चोरी पकड़ी गई है।

दीपासराय में चेकिंग करने से डरते हैं कर्मचारी

दीपासराय में बिजली चोरी करने वालों के हौंसले इसलिए भी बुलंद थे क्योंकि बिजली विभाग की ओर से चेकिंग नहीं की जाती थी। इसका कारण यह सामने आया कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस इलाके में जाने से डरते थे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पतली और संकरी गलियों के कारण भी टीम नहीं जाती थी। डीएम और एसपी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया है। साथ ही अब केबल भी बदल दिए हैं। खंभे भी लगाए गए हैं।

अतिक्रमण भी हटवाया गया 

खग्गू सराय और रायसत्ती इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी शनिवार की सुबह से चलाया गया। जिन लोगों ने मकानों के सामने स्लैब लगा दिए थे उनको तोड़ा गया और बोर्ड को हटाया गया। कई लोगों ने खुद भी अतिक्रमण हटाया। यह अभियान अभी जारी रहेगा।

एसपी दे चुके हैं बिजली चोरी करने वालों को चेतावनी 

तीन दिन पहले दीपा सराय में बिजली चेकिंग अभियान के दौरान एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने लेागों को बुलाकर चेतावनी दी थी कि बिजली चोरी करना बंद कर दें। यदि बिजली चोरी बंद नहीं होती है तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी लोग चोरी से बिजली जलाते रहे।

मस्जिदों से कई घरों में की जा रही थी बिजली की सप्लाई 

मस्जिदों पर पकड़ी गई बिजली चोरी में हैरान कर देने वाली बात यह सामने आई कि किसी छोटे बिजलीघर की तरह केबल का जाल बिछा हुआ था। अलग अलग लोगों के घरों में बिजली सप्लाई जा रही थी। बिजली विभाग की टीम ने सभी स्थानों से केबल को एकत्र कर लिया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर जब्त केबल बिजलीघर भेजा गया है।

इन मस्जिद और मदरसे में पकड़ी गई बिजली चोरी

  • नखासा मस्जिद में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इसमें 12.25 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। इस मस्जिद में पंखे और एसी लगे हुए थे। गर्म पानी करने की व्यवस्था थी।
  • दीपा सराय में निहारियो वाली मस्जिद में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसमें 4.28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
  • नखासा इलाके की गंज वाली मस्जिद में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इसमें 8.24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
  • दीपा सराय में स्थित मोहम्मदी वाली मस्जिद में बिजली करने के मामले में 4.07 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
  • खग्गू सराय मदरसे में 9.2 किलोवाट भार की बिजली चोरी पकड़ी गई है। बिजली विभाग ने 9.41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

बिजली चोरी लगातार की जा रही थी। इस सूचना के बाद ही शनिवार की सुबह पांच बजे टीम के साथ पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान मस्जिद और मदरसे में भी बिजली चोरी मिली है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जुर्माना भी बनाया गया है। - डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल

नखासा तिराहा, खग्गू सराय, रायसत्ती रोड और दीपा सराय में बिजली चोरी बड़े पैमाने पर मिली है। सुरक्षा के लिहाज से फोर्स को तैनात किया गया। बिजली चोरी के मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई जारी रहेगी। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed