फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Jama Masjid Survey Dispute local crowd stone pelting police fired tear gas shells UP News in Hindi

Sambhal Jama Masjid Survey: भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, दस से अधिक वाहन फूंके, तीन लोगों की माैत के बाद तनाव

Sun, 24 Nov 2024 12:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Nov 2024 12:47 PM IST
सार

संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान नाराज भीड़ ने पथराव और आगजनी कर दी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने हालात संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। घटना में तीन लोगों की मौत की सूचना है।

विज्ञापन
Sambhal Jama Masjid Survey Dispute local crowd stone pelting police fired tear gas shells UP News in Hindi
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद पर दोबारा सर्वे को लेकर हुए पर विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। सर्वे के दौरान नाराज भीड़ ने पुलिस पर पथराव और आगजनी कर दी जिससे हालात बेकाबू हो गए। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना में बीस से अधिक पुलिस कर्मी और दो दर्जन लोग चोटिल हो गए। तीन लोगों की माैत की खबर है। भीड़ ने दस से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

 


Sambhal Jama Masjid Survey Dispute local crowd stone pelting police fired tear gas shells UP News in Hindi
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

सुबह से ही विवादित माहौल

रविवार सुबह संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ सर्वेक्षण टीम जामा मस्जिद पहुंची। कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में टीम ने मस्जिद के अंदर सर्वे का कार्य शुरू किया। जैसे ही स्थानीय लोगों को सर्वे की जानकारी मिली, नाराज मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मस्जिद के बाहर जमा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sambhal Jama Masjid Survey Dispute local crowd stone pelting police fired tear gas shells UP News in Hindi
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

मुस्लिम समाज ने सुबह-सुबह और छुट्टी के दिन सर्वेक्षण पर आपत्ति जताई। जल्द ही मस्जिद के बाहर करीब एक हजार लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने पुलिस को मस्जिद के अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने और हंगामा करने लगे।

विज्ञापन

Sambhal Jama Masjid Survey Dispute local crowd stone pelting police fired tear gas shells UP News in Hindi
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब भीड़ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एसपी के पीआरओ भी शामिल हैं। पथराव के बाद भीड़ ने सड़क पर आगजनी कर माहौल और खराब कर दिया। हालात काबू से बाहर होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की।

Sambhal Jama Masjid Survey Dispute local crowd stone pelting police fired tear gas shells UP News in Hindi
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। मस्जिद के चारों ओर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है और इलाके को सील कर दिया गया है। आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। डीएम और एसपी समेत जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।

Sambhal Jama Masjid Survey Dispute local crowd stone pelting police fired tear gas shells UP News in Hindi
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

मस्जिद के अंदर करीब दो घंटे तक सर्वे चला। टीम ने मस्जिद के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और अपनी प्रक्रिया पूरी की। सर्वेक्षण की प्रारंभिक रिपोर्ट 29 नवंबर को कोर्ट में पेश की जाएगी।

Sambhal Jama Masjid Survey Dispute local crowd stone pelting police fired tear gas shells UP News in Hindi
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

स्थिति तब और बिगड़ गई जब भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके बाद मौके पर तैनात पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। स्थिति काबू से बाहर होने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

Sambhal Jama Masjid Survey Dispute local crowd stone pelting police fired tear gas shells UP News in Hindi
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

पथराव और हंगामे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने जामा मस्जिद के चारों ओर बैरिकेडिंग कर इलाके को सील कर दिया है। मौके पर डीएम, एसपी और एडीएम समेत जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। आसपास के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

Sambhal Jama Masjid Survey Dispute local crowd stone pelting police fired tear gas shells UP News in Hindi
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

मस्जिद के अंदर सुबह लगभग दो घंटे तक सर्वे चला। कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में टीम ने मस्जिद के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। सर्वे पूरा होने के बाद टीम वहां से निकल गई। इस मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होनी है, जिसमें सर्वेक्षण की प्रारंभिक रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।

Sambhal Jama Masjid Survey Dispute local crowd stone pelting police fired tear gas shells UP News in Hindi
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

जामा मस्जिद का यह है मामला

हिंदू पक्ष की ओर से न्यायालय में जो वाद दायर किया गया है। उसमें उन्होंने हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया है। मंगलवार को कोर्ट कमिश्नर ने मस्जिद पहुंचकर सर्वे भी किया था। करीब दो घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई थी। कोर्ट कमिश्नर 29 नवंबर को न्यायालय में रिपोर्ट पेश करेंगे।

Sambhal Jama Masjid Survey Dispute local crowd stone pelting police fired tear gas shells UP News in Hindi
Sambhal Jama Masjid Case: - फोटो : संवाद

इस सर्वे के बाद से जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस वाद को दायर करने में वादीगण में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन, पर्थ यादव, महंत ऋषिराज गिरि, राकेश कुमार, जीतपाल सिंह यादव, मदनपाल, वेदपाल और दीनानाथ शामिल हैं। हरिशंकर जैन के बेटे विष्णु शंकर जैन इस मामले में अधिवक्ता के तौर शामिल हैं।

Sambhal Jama Masjid Survey Dispute local crowd stone pelting police fired tear gas shells UP News in Hindi
Sambhal Jama Masjid Case: - फोटो : संवाद

आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई तय

पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर निगरानी कर रही है। भड़काऊ या विवादित पोस्ट करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इस तरह की पोस्ट से अशांति फैल सकती है। इसलिए टीम को निगरानी पर लगाया हुआ है। एक मामला प्रकाश में आया था तो कार्रवाई की गई थी। इसी तरह लोगों को पाबंद भी करने की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed