फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: DM left his office and reached paddy field, started harvesting with farmer... video went viral

खिल उठे चेहरे: दफ्तर छोड़ धान के खेत में पहुंचे डीएम साहब, किसान के साथ शुरू कर दी कटाई... वायरल हुआ वीडियो

Tue, 08 Oct 2024 07:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 08 Oct 2024 07:05 PM IST
सार

संभल डीएम राजेंद्र पैन्सिया का धान काटते हुए वीडियो वायरल हो गया। दरअसल, दफ्तर से निरीक्षण करने निकले डीएम ने किसानों से मुलाकात कर धान की फसल काटी। उन्होंने फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक भी किया। 

विज्ञापन
Sambhal: DM left his office and reached paddy field, started harvesting with farmer... video went viral
संभल में धान काटते डीएम संभल राजेंद्र पैन्सिया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

संभल जिले के गांव बेहटा जयसिंह में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने किसानों से मुलाकात कर उसके साथ खेतों में धान की कटाई की। डीएम ने फसल उत्पादकता का निरीक्षण करते हुए किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक भी किया। डीएम ने किसान मुंशी के खेत में जाकर खुद धान की कटाई कर क्रॉप कटिंग भी देखी।

विज्ञापन


इससे आसपास माैजूद अन्य किसानों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने डीएम से कई मुद्दों को लेकर चर्चा भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। डीएम ने बताया कि त्रिकोणीय आकृति में खेत की कटाई करके फसल उत्पादकता का औसत निकाला जाता है, जिसे शासन को भेजा जाता है।
विज्ञापन


उत्पादकता कम होने पर किसानों को फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा मिलता है, जिससे नुकसान की भरपाई हो सके। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक फसल बीमा कराने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी 

इससे पहले डीएम पैंसिया ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस आयोजन में 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से आठ शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।


डीएम के साथ पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए एसपी कृष्ण कुमार उपस्थित रहे। डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों को शासन की मंशानुसार प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। प्रयास रहे कि शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। वहीं एसपी कृष्ण कुमार ने कहा थाने में आने वाली हर छोटी-बड़ी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। तहसील दिवस में सर्वाधिक 25 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रहीं।



नगर पालिका के वार्ड 15 की सभासद विमलेश यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कहा कि उनके वार्ड में पालिका की सीमा तक नाला निर्माण किया गया है, जबकि ग्राम पंचायत असालतपुर जारई से अरिल नदी तक नाला निर्माण नहीं हुआ है। इससे इंदिरा काॅलोनी में जलभराव की समस्या रहती है। नाला निर्माण कराकर समस्या से निजात दिलाई जाए। इस दौरान एसडीएम नीतू रानी, सीओ दीपक तिवारी समेत आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed