फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sambhal defeatet to rampur in cricket

संभल ने रामपुर को 107 रनों से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
sambhal defeatet to rampur in cricket
मुरादाबाद। अंतरजनपदीय अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंच में तीसरे दिन रामपुर और संभल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें संभल की टीम ने रामपुर को 107 रन से हरा दिया। संभल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। टीम ने निर्धारित 45 ओवर के मैच में 169 रनाए और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

संभल के लिए अरुण यादव ने सर्वाधिक 36 और गगन ने 26 रन बनाए। रामपुर के लिए गेंदबाजी में देवेश और आकाश चौहान ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रामपुर की पूरी टीम महज 62 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। संभल के लिए गेंदबाजी में पीयूष सिंह ने चार, मोहित यादव ने तीन और ग़ुलाम मुस्तफा ने दो विकेट लिए। मैच में ऑबजर्वर के रूप में उबैद कमाल रहे। अंपायर की भूमिका विवेकानंद मलिक और जितेंद्र सिंह ने अदा की। स्कोरर हरीश चौहान रहे। मैच के दौरान डिस्ट्रिकेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, आईएफटीएम विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. वैभव त्रिवेदी, डॉ. कुशल पाल सिंह, प्रदीप टंडन, अमन लिट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed