Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Accident rice mill in Bahjoi; two laborers died toxic gas after descending into 15-foot-deep chamber

Sambhal: बहजोई की राइस मिल में हादसा, 15 फीट गहरे चैंबर में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

Thu, 25 Jun 2026 11:14 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई(संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई(संभल) Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 25 Jun 2026 11:14 AM IST
सार

संभल के बहजोई स्थित एसआर राइस मिल में मक्का की नमी हटाने वाली मशीन के 15-20 फीट गहरे चैंबर में जहरीली गैस की चपेट में आने से मजदूर ओमपाल और उन्हें बचाने उतरे फोरमैन विजय पाल की मौत हो गई। घटना के बाद डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
Sambhal: Accident rice mill in Bahjoi; two laborers died toxic gas after descending into 15-foot-deep chamber
बहजाई की राइस मिल में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

बहजोई में ईसमपुर रोड पर स्थित एसआर राइस मिल में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार-बृहस्पतिवार की देर रात मक्का से नमी हटाने वाली मशीन के गहरे चैंबर में हुई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने दोनों शवों को बाहर निकाला। सुबह डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई माैके पर पहुंचे। 

विज्ञापन



एसआर राइस मिल कस्बा बहजोई निवासी पवन कुमार वार्ष्णेय की है। मुरादाबाद के गांव सधाराम सहाय गांव निवासी ओमपाल (32) और विजय पाल (42) इस मिल में काम करते थे। ओमपाल मजदूर जबकि विजय फोरमैन के पद पर कार्यरत था। बुधवार की रात ओमपाल मक्का की नमी हटाने वाली मशीन के करीब 15 से 20 फीट गहरे चैंबर में काम कर रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

उसी दौरान जहरीली गैस के कारण वह चैंबर में बेहोश हो गया। उसे बेहोश देखकर फोरमैन विजय उसे बचाने के लिए नीचे उतरा। विजय भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। नजदीक में खड़े बरेली निवासी नरेंद्र ने दोनों लोगों को बेहोश होते हुए देखा तो शोर मचाया और अन्य मजदूरों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद किसी तरह दोनों लोगों को बाहर निकालकर चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत होने की पुष्टि की गई।

विज्ञापन

डीएम और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई पहुंचे और इसके बाद डीएम अंकित खंडेलवाल ने मिल परिसर में पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। मिल स्वामी से हादसे के कारण की जानकारी ली। जिन मजूदरों ने चैंबर से दोनों लोगों को निकाला था उनसे भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत, तहसीलदार चंदौसी रविंद्र विक्रम सिंह और नायब तहसीलदार सत्येंद्र चाहर भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed