फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samajwadi Psrty MP ST Hassan comments on Love Jihad matter after UP govt comes up with a bill

यूपी: लव जिहाद पर अध्यादेश के बाद बोले सपा सांसद- हिंदू लड़कियों को बहन की तरह समझें मुस्लिम लड़के

Fri, 27 Nov 2020 12:24 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 27 Nov 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Psrty MP ST Hassan comments on Love Jihad matter after UP govt comes up with a bill
एसटी हसन - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद को लेकर पास किए गए अध्यादेश के मद्देनजर मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लव जिहाद के मुद्दे को एक राजनीतिक स्टंट करार दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने मुस्लिम लड़कों से कहा है कि वे हिंदू लड़कियों को अपनी 'बहनों' की तरह मानें। मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में अवैध धर्मांतरण कानून ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020’ के मसौदे को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन


इस अध्यादेश की मंजूरी मिलने पर सपा सांसद ने कहा कि लव जिहाद एक राजनीतिक स्टंट है। हमारे देश में लोग अलग-अलग धर्म के बावजूद अपने जीवनसाथी का चयन करते हैं। हिंदू मुस्लिमों से शादी करते हैं और मुस्लिम हिंदुओं से। हालांकि, यह संख्या बहुत कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अगर आप लव जिहाद के मामलों की तह तक जाते हैं तो आप पाएंगे कि लड़कियों को पता होता है कि लड़के मुस्लिम थे, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण या परिवार में कुछ आंतरिक मुद्दों की वजह से वे कहती हैं कि वे नहीं जानती थी कि लड़का मुसलमान है और वे इसे 'लव जिहाद' का नाम दे देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed