फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP leader Yusuf Malik appeared in court younger brother arrested Yusuf Malik accused of threatening officer and indecency

मुरादाबाद: सपा नेता यूसुफ मलिक अदालत में पेश, दूसरा भाई आसिफ भी गिरफ्तार, अधिकारी को धमकाने और अभद्रता का है आरोप

Fri, 08 Apr 2022 07:40 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद। 
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 Apr 2022 07:40 PM IST
सार

अपर नगर आयुक्त को धमकाने के आरोपी सपा नेता को अदालत में पेश किया गया। आरोपी रामपुर जेल में बंद है। सुनवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
SP leader Yusuf Malik appeared in court younger brother arrested Yusuf Malik accused of threatening officer and indecency
सपा नेता यूसुफ मलिक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को धमकाने के आरोपी सपा नेता यूसुफ मलिक को शुक्रवार दोपहर पर अदालत में पेश किया गया। आरोपी रामपुर जेल में बंद है। वहां से पुलिस कस्टडी में मुरादाबाद लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इसी मामले में सपा नेता के दूसरे भाई आसिफ मलिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाने में सपा नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ 26 मार्च 2022 को नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि मुरादाबाद में भवन कर वसूली अभियान के अंतर्गत बकायेदारों से निगम के अधिकारियों द्वारा जुर्माना वसूला जा रहा था। सपा नेता के समधी जमाल के मकान में जुर्माना जमा न करने पर सील लगा दी थी।
विज्ञापन


जिसके विरोध में सपा नेता यूसुफ मलिक अपने कुछ साथियों के साथ नगर निगम के पीलीकोठी स्थित दफ्तर में पहुंच गया था। उस समय वहां पर महिला अधिकारी मौजूद थीं। यूसुफ मलिक ने महिला अधिकारी के साथ अभद्रता करते हुए बदतमीजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने कॉल कर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को धमकी दी थी और अभद्रता की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में यूसुफ मलिक के साथ साथ उनके भाई यूनुस मलिक, आसिफ और आरिफ को आरोपी बनाया है। जबकि कटघर थाने में दर्ज दूसरे मुकदमे में सपा नेता के समधी जमाल, दामाद दनियाल और बेटी को आरोपी बनाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद यूसुफ मलिक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। यूसुफ मलिक के खिलाफ रामपुर जनपद में भी मुकदमें दर्ज हैं। 


 

रामपुर के अजीम नगर थाने में दर्ज केस के मामले में आरोपी सपा नेता ने रामपुर की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल वर्मा की अदालत से जारी बी वारंट के आधार पर यूसुफ मलिक को तलब किया गया। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुकदमे के दूसरे आरोपी आसिफ मलिक को उसके घर से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि यूसुफ मलिक को बी वारंट पर कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपी आसिफ मलिक को उसके घर हिमगिरी कालोनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed