फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samajwadi Party workers observed Kanshiram's Mahaparinirvan Diwas in Jargaon.

Moradabad News: जरगांव में सपाइयों ने मनाया कांशीराम का महापरिनिर्वाण दिवस

Sat, 10 Oct 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 10 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party workers observed Kanshiram's Mahaparinirvan Diwas in Jargaon.
बिलारी। क्षेत्र के ग्राम जरगांव में शुक्रवार दोपहर सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम ने लंबे समय तक उपेक्षित दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अन्य कमजोर वर्गों को अपने विचारों से प्रभावित कर उनके वोट की ताकत के द्वारा शोषित से शासक वर्ग बनाने का बीड़ा उठाया था। उनका पूरा जीवन डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को आगे बढ़ाने और मजबूती देने में लगा रहा। राजेश यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पीडीए मिशन कांशीराम के अधूरे मिशन को पूर्ण करने का संकल्प है। कार्यक्रम में फतेह सिंह जाटव, नितिन जाटव, शिव कुमार प्रजापति, प्रशांत कश्यप, चरन सिंह जाटव, लोकेश जाटव, हरीश चंद्र जाटव, विपिन जाटव, सत्यप्रकाश जाटव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed