फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samajwadi Party leader Yusuf Malik threatened Additional Municipal Commissioner Angered by action of sealing the building

'आजम खां का आदमी हूं...': सपा नेता पर आयुक्त को धमकाने का आरोप, यूसुफ मलिक ने कहा- वो बोले, ठाकुर हूं देख लूंगा

Sat, 26 Mar 2022 07:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Mar 2022 07:59 PM IST
सार

आरोप है कि गैर आवासीय भवन को सील करने के मामले को लेकर सपा नेता यूसुफ मलिक ने अपर नगर आयुक्त को धमकी दी। जिसके बाद निगम कर्मचारियों ने एकजुट होकर वसूली कार्य स्थगित कर दिया। सपा नेता यूसुफ मलिक का आरोप है कि टीम ने कार्रवाई के दौरान उनकी बेटी को भी अंदर बंद कर दिया।

विज्ञापन
Samajwadi Party leader Yusuf Malik threatened Additional Municipal Commissioner Angered by action of sealing the building
मुरादाबाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निगम के बकाया टैक्स वसूली अभियान के दौरान एक गैर आवासीय भवन को सील करने के मामले को लेकर सपा नेता यूसुफ मलिक ने अपर नगर आयुक्त को धमकी दी। जिसके बाद निगम कर्मचारियों ने एकजुट होकर वसूली कार्य स्थगित कर दिया और अपर नगर आयुक्त ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। सपा नेता यूसुफ मलिक का आरोप है कि जिस भवन को निगम टीम ने सील किया है वह उनके समधी जमाल हसन का भवन है। टीम ने कार्रवाई के दौरान उनकी बेटी को भी अंदर बंद कर दिया। बकाया टैक्स की भी कोई जानकारी पहले नहीं दी। निगम कार्यालय गए तो वहां अपर नगर आयुक्त नहीं मिले। फोन किया तो अपर नगर आयुक्त ने उन्हें धमकाया। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि जमाल हसन के गैर आवासीय भवन पर पिछले कई साल का करीब 23 लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया था। कई बार नोटिस के बाद भी जब टैक्स जमा नहीं किया गया तो वसूली अभियान के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरके सोनकर की अगुवाई में टीम जमाल हसन के संबंधित आवास पर पहुंची। जहां पहले से ताला लगा था। उस पर नगर निगम की टीम ने अपनी सील लगा दी। बाद में यूसुफ मलिक नाम के व्यक्ति ने अपर नगर आयुक्त के सीयूजी नंबर पर फोन कर गालियां दीं और खुद को बदमाश बताते हुए देख लेने की धमकी दी। इस मामले में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार की ओर से यूसुफ मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। 

विज्ञापन

जमाल मेरे समधी हैं। जिस भवन को निगम की टीम ने शनिवार दोपहर सील किया उसमें मेरी बेटी और दामाद रहते हैं। दामाद उस दौरान कुछ सामान लेने गए थे। टीम ने उनकी बेटी को अंदर बंद कर दिया। मैंने इस संबंध में अपर नगर आयुक्त से बात की तो उन्होंने कार्यालय बुलाया। मैं कार्यालय गया तो काफी देर वह नहीं आए। इस पर मैं चला आया। बाद में फोन से उनसे बात हुई। मैंने अपर नगर आयुक्त को नहीं धमकाया। बल्कि नगर आयुक्त ने अपने को ठाकुर बताते हुए मुझे देख लेने की धमकी दी। जिस भवन पर टैक्स बकाया होने की बात निगम की वसूली टीम कर रही है उसका टैक्स 2022 तक जमा है। जो नोटिस चस्पा की गई है उस पर भी निगम के किसी अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं है- यूसुफ मलिक, सपा नेता 


 

फोन पर यूसुफ मलिक ने अपने को आजम खां का आदमी बताते हुए मुझे देख लेने की धमकी दी। मां-बहन की गालियां दीं। मेरे आवास पर आकर मेरा आवास बंद करने तक की धमकी दी। यूसुफ का यह कहना गलत है कि वसूली टीम ने उनकी बेटी को भीतर बंद किया। जब सील की कार्रवाई की गई तो उस घर में पहले से ताले लगे थे। उसकी वीडियो टीम के पास है। बाद में सील तोड़ कर लड़की को अंदर किया गया है। कटघर थाने में इसकी अगल से तहरीर दी जा रही है- अनिल कुमार, अपर नगर आयुक्त 


 
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लामबंद हुए कर्मचारी संगठन 

नगर निगम कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष एम सुबहान और सफाई कर्मचारी संगठन के प्रांतीय नेता ओमीलाल बाल्मीकि ने घटना पर रोष जताया है। दोनों नेताओं ने कहा कि जब अधिकारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है तो कर्मचारी कैसे सुरक्षित रह सकेगा। दोनों नेताओं ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई न होने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed