फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   samajwadi party leader Yusuf Malik surrendered in Rampur allegation of threatening Additional Municipal Commissioner

सपा नेता ने किया सरेंडर: अपर नगर आयुक्त को धमकाने का है आरोप, पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार

Mon, 04 Apr 2022 08:07 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 08:07 PM IST
सार

अपर नगर आयुक्त को धमकाने और कार्यालय में घुसकर हंगामा करने के मामले में सपा नेता यूसुफ मलिक ने रामपुर की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन
samajwadi party leader Yusuf Malik surrendered in Rampur allegation of threatening Additional Municipal Commissioner
सपा नेता यूसुफ मलिक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अपर नगर आयुक्त को धमकाने और कार्यालय में घुसकर हंगामा करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी सपा नेता यूसुफ मलिक ने सोमवार को रामपुर की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि सिविल पुलिस ने सपा नेता यूूनुस मलिक के भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है विवेचना के दौरान सपा नेता के भाई का भी नाम सामने आया है। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


26 मार्च को नगर निगम की टीम ने कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी स्थित जमाल के भवन को सील कर दिया था। निगम अधिकारियों ने दावा किया था कि भवन पर 23 लाख रुपये से अधिक का कर बकाया था। जमाल ने इसकी जानकारी अपने समधी सपा नेता यूसुफ मलिक को दे दी थी। इसके बाद सपा नेता यूसुफ मलिक पीलीकोठी स्थित अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह के कार्यालय में पहुंच गया था। उसने यहां जमकर हंगामा किया था और महिला अधिकारी से भी अभद्रता की थी।
विज्ञापन

 

फोन पर अपशब्द कहे और धमकाया
आरोप है कि बाद में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को फोन पर अपशब्द कहे और धमकाया था। इस मामले में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह की ओर से सिविल लाइंस थाने में यूसुफ मलिक निवासी जिगर कालोनी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद से आरोपी सपा नेता फरार चल रहा था।
 

सपा नेता के भाई यूनुस मलिक का भी नाम सामने आया
उसने सोमवार को रामपुर में चल रहे एक अन्य मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान सपा नेता के भाई यूनुस मलिक का भी नाम सामने आया है। आरोपी यूनुस मलिक ने भी कार्यालय में घुसकर हंगामा किया और अपर नगर आयुक्त से फोन पर अभद्रता की थी। हिमगिरी कालोनी मंगलवार का बाजार हरथला निवासी यूनुस को सोमवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed