फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   samajwadi party Akhilesh Yadav attacked on Yogi government in Rampur

रामपुर: अखिलेश यादव का हमला, बोले-जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है उसे जेल में ठूंस देते हैं

Fri, 12 Mar 2021 05:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 12 Mar 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party Akhilesh Yadav attacked on Yogi government in Rampur
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में जौहर यूनिवर्सिटी के पास समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर दर्ज किए जा रहे मुकदमों और जोहर यूनिवर्सिटी पर की जा रही कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने साइकिल रैली को 2022 के चुनाव प्रचार का आरंभ बताते हुए कहा कि आज मौसम सुंदर हो गया। साइकिल चलेगी तो प्रदेश में राजनैतिक मौसम भी बदल जाएगा। मुरादाबाद में पत्रकारों के साथ हुई झड़प को उन्होंने अपने ऊपर हमला करार दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में सुनियोजित षड्यंत्र था पहले लिफ्ट बंद कर दी गई ताकि हम लोग नहीं निकल सके, लेकिन किसी ने यह खबर नहीं चलाई। बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में भी उन्होंने बोलते हुए कहा कि तमाम एजेंसियां उनके पीछे लगा दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन पर भी हमला किया गया है उनके पैर में चोट लगी है ये सब इसलिए किया जा रहा है कि वह चुनाव प्रचार ना कर सकें।  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर सबसे ज्यादा गिरावट भारत में आई है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है उसे जेल में टूंस दिया जाता है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि अब सरकार के दिन ज्यादा नहीं बचे हैं केवल 300 दिन हैं। जिसमें से 2 महीने पंचायत चुनाव और एक महीना बारिश का निकाल दें तो अब सरकार ज्यादा दिन की मेहमान नहीं है। उन्होंने कहा कि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की होगी। 

2022 के चुनाव के प्रचार को आज साइकिल रैली के साथ ही शुरू कर रहे हैं। इस साइकिल रैली में केवल समाजवादी पार्टी के विधायक ही साइकिल चला रहे हैं, अगर हम कार्यकर्ताओं से या जनता से साइकिल चलाने की अपील कर दें तो फिर चारों तरफ साइकिलें ही साइकिलें नजर आएंगी। उन्होंने अंदेशा जताया कि साइकिल रैली निकालने पर भी प्रशासन के लोग सरकार के इशारे पर मुकदमा लिखने की फिराक में है।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा के उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है जो लोग दूसरों को यह कहते हैं, पटक के मारा जाएगा। 
भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार भी यही चाहती है कि हम साइकिल चलाएं तभी तो डीजल-पेट्रोल की कीमत देखो कहां पहुंच गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed