{"_id":"6ad7c1fe35fb318b740e7321","slug":"salon-owner-killed-in-collision-with-tractor-trolley-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1020863-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सैलून संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सैलून संचालक की मौत
Wed, 21 Oct 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में सोमवार की रात करीब दस बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया जहां उपचार के दौरान घायल अंकुल की मौत हो गई जबकि घायल सुहैल और अनिल का उपचार चल रहा है।
हादसे में जान गंवाने वाले अंकुल (34) कटघर के बलदेवपुरी निवासी था। वह बलदेवपुरी में ही सैलून चलाता था। सोमवार की रात करीब दस बजे सैलून बंद करने के बाद वह अनिल के साथ कटघर के इमलाक निवासी सुहैल बाइक से छोड़ने उसके घर जा रहे थे। देवापुर गांव में उनकी बाइक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा दिया जहां उपचार के दौरान उसने अंकुल ने दम तोड़ दिया। सीओ हाईवे गौरव त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। अंकुल के परिवार में पत्नी सोनम और एक बेटा और एक बेटी है।