फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sales tax team search on book store

सेल्स टैक्स टीम ने बुक स्टोर पर मारा छापा

Thu, 13 Apr 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 13 Apr 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
sales tax team search on book store
sd
सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-2 अजय गोयल के नेतृत्व में बुधवार को शहर के एक बुक स्टोर में छापा मारा। कई घंटे की जांच पड़ताल के बाद कर चोरी की दो करोड़ रुपये की कर चोरी की स्टेशनरी पकड़ी। स्टोर पर कई स्कूलों के कोर्स की लिस्ट भी बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर कैलाश नारायण और दिनेश कुमार ने बताया कि बुक स्टोर में भारी मात्रा में स्टेशनरी बरामद की गई, जबकि इसके कागज दुकानदार के पास नहीं थे। टीम ने दुकान से दो कैशमीमो बुक समेत कुछ संदिग्ध कागजात कब्जे में लिए हैं।

विज्ञापन

 

उधर, डिप्टी कमिश्नर मो. इलियास ने गांधी नगर स्थित बुक स्टोर के गोदाम में जांच की। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर आरके सिंह, मुकेश चंद्र पांडे, असिस्टेंट कमिश्नर सतीश चंद्र त्रिपाठी, जयशंकर शाही आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


निजी स्कूलों में फीस के नाम पर मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने कलक्ट्रेट में बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अभिभावकों के साथ कई सामाजिक संगठन भी शामिल रहे। अभिभावकों का आक्रोश देखते हुए डीएम ने एक कमेटी बना दी जो 15 अप्रैल को सभी स्कूलों और प्रबंधकों से इस संबंध में वार्ता करेेगी। 


डिप्टीगंज की पार्षद रुचि चौधरी की अगुवाई में बुधवार को अभिभावक कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन करके निजी स्कूलों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा और समस्याएं बताईं।

 

इसके बाद डीएम ने अभिभावकों से कहा कि कुछ देर बाद वह कलक्ट्रेट सभागार में अभिभावकों और अन्य संगठनों से इस संबंध में वार्ता करेंगे तब अभिभावक शांत हो गए। दोपहर को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में समर्पण वेलफेयर सोसायटी, शिव सेना, अखिल विद्यार्थी परिषद, अभिभावक संघ, अभिभावक संघर्ष समिति के लोग शामिल हुए।
 

 

जिला प्रशासन की ओर से डीएम, एडीएम फाइनेंस, डीआईओएस द्वितीय और बीएसए शामिल रहे। अभिभावकों ने डीएम को बताया कि स्कूलों में प्रति वर्ष एडमीशन फीस, ट्यूशन फीस, बिल्डिंग फीस, एनुअल फीस समेत कई प्रकार की फीस वसूली जाती है।


 बच्चों की पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। बैठक में तुंगीश यादव, मीनू विज, आकिल हसन, योगेंद्र पाल सिंह, मेजर राजीव ढल, सरनाम सिंह, कुशल शर्मा, राम प्रकाश यादव, समेत दर्जनों अभिभावक और सामाजिक संगठनों के लोग थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed