फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sale duplicate mobil oil

चौकी के बराबर में बिक रहा था नकली मोबिल ऑयल

Wed, 12 Apr 2017 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 12 Apr 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
sale duplicate mobil oil
file photo - फोटो : अमर उजाला
मूंढापांडे थाने की दलपतपुर पुलिस चौकी के पास क्रिप्टन कंपनी का लेबल लगाकर नकली मोबिल ऑयल बेचा जा रहा था। मंगलवार दोपहर कंपनी के अफसरों ने पुलिस को साथ लेकर मूंढापांडे के दलपतपुर में छापा मारकर नकली मोबिल बरामद किया है।
विज्ञापन


टीम ने दो दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने दोनों दुकानदारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। क्रिप्टन मोबिल ऑयल कंपनी के मैनेजर सुनील और सहायक मैनेजर रवि कुमार अपनी टीम लेकर मंगलवार को मूंढापांडे पहुंचे। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन


सुनील कुमार ने बताया कि लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि मूंढापांडे क्षेत्र में क्रिप्टन कंपनी का नकली मोबिल ऑयल मार्केट में है। मंगलवार दोपहर टीम ने मूंढापांडे पुलिस चौकी के पास नासिर ऑटो पार्ट्स की दुकान पर छापा मारा। टीम ने यहां से 50 डिब्बे बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिप्टन के डिब्बे में नकली मोबिल को दोबारा पैक किया गया था। इसके बाद टीम ने फ्लाईओवर के दूसरी नासिर ऑटो पार्ट्स शॉप पर छापा मारा। यहां से भी 16 डिब्बे बरामद किए। इसके बाद पुलिस दोनों दुकानदारों को पकड़कर ले गई।

मैनेजर सुनील कुमार ने नासिर पुत्र सुबराती और नासिर पुत्र नजर अली के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। दोनों मूूंढापांडे के चमरूआ के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed