फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Salary of Executive and Assistant Engineer of Irrigation Department stopped

Moradabad News: सिंचाई विभाग के अधिशासी और सहायक अभियंता का वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Salary of Executive and Assistant Engineer of Irrigation Department stopped
मुरादाबाद। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की बैठक में सिंचाई विभाग के ईएक्सईएन के अनुपस्थित रहने और सहायक अभियंता सिंचाई द्वारा नहरों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर नाराजगी जताई। इस मामले में डीएम ने दोनों अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम अनुज सिंह ने विकास भवन में विकास कार्यों और सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान अधूरी पड़ी परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। डीएम ने संबंधित अधिकारी को लक्ष्य की तुलना में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के तहत औषधि विक्रय लाइसेंस, संकलित औषधि नमूनों के संबंध में कार्यवाही पर चर्चा की गई। इस मामले में डीएम ने नकली दवाइयों के क्रय एवं विक्रय के संबंध में नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला गन्ना अधिकारी को शत प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान कराने के लिए कहा। राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रमाणपत्रों को शीघ्र मुहैया कराने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारी को विद्युत बिल संबंधी आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता स्तर पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नहरों की सिल्ट सफाई एवं टेल फीडिंग के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उनका वेतन रोकने के आदेश दिए गए। जिला पंचायतीराज अधिकारी को प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित कर जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने अन्य योजनाओं की भी जानकारी ली। बैठक में सीडीओ सुमित यादव, सीवीओ डॉ. कुलदीप सिंह, डीडीओ जीबी पाठक, एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, एमडीए सचिव अंजुलता, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article