फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Salary of 11 absent doctors deducted

Moradabad News: महंगा पड़ा बारिश का बहाना, गैरहाजिर 11 डॉक्टरों का वेतन कटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Salary of 11 absent doctors deducted
मुराादाबाद।
विज्ञापन

आरोग्य मेले के दौरान रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों को बारिश का बहाना मंहगा पड़ गया। गैरहाजिर रहने पर 11 डॉक्टरों के साथ ही अन्य कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट लिया गया। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने ऑनलाइन मीटिंग कर उपस्थिति चेक करने के बाद यह कार्रवाई की।
दोपहर में सीएमओ के औचक निरीक्षण के दौरान उपकेंद्रों पर भी कई डॉक्टर नहीं मिले। सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। सीएमओ ने रविवार सुबह 10:22 बजे ऑनलाइन मीटिंग की। हरथला पीएचसी से डॉ. ऋचा लोचब, पीतलबस्ती पीएचसी के डॉ. दिव्यांशु, वारसीनगर पीएचसी के डॉ. जेडआर खान अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे सीएमओ ठाकुरद्वारा सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां डॉ. जुनैद, डॉ. कुणाल गैरहाजिर मिले। डिलारी में डेंटल सर्जन डॉ. नोमान भी गायब रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि डॉ. नोमान ड्यूटी पर नहीं आए हैं। ठाकुरद्वारा के शरीफनगर में डॉ. रीता व डॉ. इस्तेकाब अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरगांव उपकेंद्र से डॉ. शीतल दोपहर में अनुपस्थित मिलीं। महलौली पीएचसी से डॉ. अंसार दोपहर 2:25 बजे व सुल्तानपुर से डॉ. भुवनेश 2:40 बजे चले गए, जबकि ड्यूटी चार बजे तक थी। अनुपस्थित मिले सभी डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई। वहीं सीएमओ ने ठाकुरद्वारा सीएचसी के इमरजेंसी कक्ष में सीलन को सही कराने के निर्देश चिकित्साधिकारी को दिए। सीएमओ ने बताया कि आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed