{"_id":"6295bc9c17aac83512132b1d","slug":"sadhu-killed-the-elderly-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Sambhal: गंगा किनारे प्रसाद बेचने वाले बुजुर्ग की हत्या, साधू ने मामूली विवाद में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Sambhal: गंगा किनारे प्रसाद बेचने वाले बुजुर्ग की हत्या, साधू ने मामूली विवाद में दिया वारदात को अंजाम
Tue, 31 May 2022 12:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 31 May 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के संभल जिले गंगा किनारे प्रसाद बेचने वाले बुजुर्ग की मामूली विवाद में हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। गंगा किनारे कुटिया बनाकर रहने वाले साधू के खिलाफ तहरीर दी है।
आरोपी साधू मौके से भागा हुआ है। अमरोहा जिले के रहरा थाना अंतर्गत गांव मरोरा निवासी रमेश गौतम (60) पुत्र छज्जन संभल जिले के रजपुरा थाना अंतर्गत गंगा किनारे अनूपशहर पुल के नीचे झोपड़ी बनाकर कई वर्षों से रहते थे। वह प्रसाद की दुकान लगाते थे।
सोमवार की रात 12 बजे करीब पड़ोस में झोपड़ी बनाकर रहे एक साधू से कहासुनी हो गई। इसी दौरान साधू ने पेट में कोई धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी अन्य झोपड़ी में रह रहे लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गंगा किनारे रमेश गौतम प्रसाद बेचने का काम करते थे। पड़ोस में ही एक साधू ने अपनी झोपड़ी बना रखी थी। साधू से किसी बात पर विवाद हुआ और इसी दौरान हत्या की गई है। आरोपी मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतक की पत्नी सवित्री ने तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।