फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sachin Chaudhary said Aryan and Azam Khan are facing punishment for being Muslims BJP plays the trick of communalism

सचिन चौधरी बोले- मुसलमान होने की सजा भुगत रहे आर्यन और आजम खान, सांप्रदायिकता की चाल चलती है भाजपा

Mon, 11 Oct 2021 09:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 11 Oct 2021 09:00 PM IST
सार

सचिन चौधरी ने कहा कि कुछ दिन पहले हजारों किलो की मात्रा में ड्रग्स पकड़ी गई थी, उसका मीडिया में कोई जिक्र नहीं है, जबकि मात्र 10 ग्राम को मीडिया ने देशव्यापी मुद्दा बना दिया है।

विज्ञापन
Sachin Chaudhary said Aryan and Azam Khan are facing punishment for being Muslims BJP plays the trick of communalism
कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ और कार्रवाई जारी है। उन्हें किसी भी तरह की कोई राहत नहीं दी जा रही है। क्या यह सिर्फ मुसलमान होने की वजह से उनके साथ ऐसा किया जा रहा है? क्या आर्यन अडानी होता तो भी इसी तरह से मीडिया व सरकार का रवैया इस परिवार के साथ होता? 

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये बात कही। सचिन चौधरी ने कहा कि कुछ दिन पहले हजारों किलो की मात्रा में ड्रग्स पकड़ी गई थी, उसका मीडिया में कोई जिक्र नहीं है, जबकि मात्र 10 ग्राम को मीडिया ने देशव्यापी मुद्दा बना दिया है।
विज्ञापन


सचिन ने कहा कि इसी तरह से आजम खान मामले में भी सरकार का यही रवैया है। इससे भाजपा का मुसलमानों के प्रति द्वेष भाव साफ दिखाई दे रहा है। भाजपा हमेशा से ही धर्म व जाति की राजनीति करती आई है, यह भी उसी का एक हिस्सा भर है। आज शाहरुख खान तो कल कोई और मुसलमान। एक दिन ये लोग देश की गंगा जमुनी तहजीब को खत्म कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव ने कहा कि हम हाथ पर हाथ धरे नही बैठ सकते। देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि सही को सही कहने की हिम्मत रखे। भाजपा सरकार अडानी के यहां गिरवी रखी है वो उनके इशारों पर देश के बेशकीमती सम्पदाओं को अंबानी-अडानी को बेच रही है। इन मुद्दों को ढंकने व देश के विमर्श को दूसरी दिशा देने के लिए भाजपा साम्प्रदायिकता की चाल चलती है।


ये लोग चाहते हैं कि देश के किसानों व मुसलमानों को डराकर ये लोग हर काले कानूनों को लागू कर देश के संविधान को खत्म कर देंगे। सचिन चौधरी ने कहा कि आज देश का बुद्धिजीवी वर्ग इस बात को बखूबी समझ रहा है कि किसान आंदोलन दुनिया का ऐतिहासिक आंदोलन है। सीएए-एनआरसी जैसे बिल इनके ताबूत की आखिरी कील बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed