फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sabir, posing as Sunil, befriended an Ajmer girl on Instagram and exploited her.

Moradabad News: साबिर ने सुनील बनकर इंस्टाग्राम पर अजमेर की युवती से दोस्ती कर किया शोषण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sabir, posing as Sunil, befriended an Ajmer girl on Instagram and exploited her.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले साबिर नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर खुद को सुनील बताकर अजमेर की एक युवती से दोस्ती कर ली। उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। शनिवार की रात पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

25 वर्षीय पीड़ित युवती ने कटघर थाने में शनिवार की रात दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह राजस्थान के अजमेर जिले के गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि करीब दो माह पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात साबिर उर्फ सुनील नाम के युवक हो गई थी। आरोपी ने खुद को मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र के गुलाबबाड़ी निवासी है। 11 मार्च को आरोपी ने यहां उसे मिलने के बहाने बुला लिया। आरोपी खुद ही उसे देने दिल्ली गया था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली से मुरादाबाद ले आया और गुलाबबाड़ी क्षेत्र में अपनी ताई के घर ले गया। पीड़िता दावा है कि उसे यहां पता चला कि आरोपी का असली नाम साबिर है। पीड़िता ने अपने घर वापस जाने की बात कही तो आरोपी ने उसे आश्वासन दिया है कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी करने का दावा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पीड़िता से बताया कि वह शादीशुदा और उसका पांच साल का बच्चा भी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

------
कटघर थाने पर जुटे शिवसैनिक
मुरादाबाद। साबिर नाम के युवक द्वारा अजमेर की युवती का शोषण किए जाने की जानकारी मिलने पर कटघर थाने पर जुट गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही शिव सैनिक शांत हुए। शिवसेना के राजीव राठौर, जीतू, शिबू पांडे प्रमोद, राजपाल सिंह, विनोद, धर्मपाल, विशाल सैनी ,अरुण ठाकुर उमेश ठाकुर, जितेंद्र पासी मौजूद रहे। शिव सेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा का कहना है कि पीड़िता को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed