फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sabih Khan will lead Apple global supply chain senior vice president

एप्पल के शिखर पर पहुंचे मुरादाबाद के सबीह खान, खुशी से झूमा परिवार

Sat, 29 Jun 2019 07:30 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 29 Jun 2019 07:30 AM IST
विज्ञापन
Sabih Khan will lead Apple global supply chain senior vice president
सबीह खान - फोटो : Social Media

मुरादाबाद के खाते में एक बड़ी सफलता आई है। महानगर में जन्मे सबीह खान को एप्पल का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स नियुक्त किया गया है। वह एप्पल की ग्लोबल सप्लाई चेन को लीड करेंगे। सबीह खान 1990 से एप्पल में प्रोडक्ट ऑपरेशन्स और सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। एप्पल प्रोडक्ट को विकसित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन


एप्पल ने कैलिफोर्निया में शुक्रवार को सबीह की नियुक्ति की घोषणा की है। वह एप्पल के चीफ ऑपरेटिंग आफिसर जैफ विलियम्स को रिपोर्ट करेंगे। दुनिया की शीर्ष आईटी कंपनियों में शुमार एप्पल के इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने वाले वह पहले भारतीय हैं।

विज्ञापन

Sabih Khan will lead Apple global supply chain senior vice president
सबीह खान की बचपन की तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

सबीह खान का जन्म 1966 में मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में मुरादाबाद की ब्रास एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के फाउंडर यार मोहम्मद खान के परिवार में हुआ था। उनके पिता सईद यू खान मूलत: रामपुर के रहने वाले थे। 1963 में यार मोहम्मद खान की पोती साजदा खान से शादी के बाद सईद यू खान यहीं एक्सपोर्ट का काम देखने लगे थे।

यहीं सबीह का जन्म हुआ और उन्होंने पांचवीं तक की शिक्षा सेंट मैरी स्कूल में हासिल की। इसके बाद सहीब के पिता सईद यू खान परिवार समेत सिंगापुर शिफ्ट हो गए और वहीं अपना कारोबार शुरू कर दिया।

Sabih Khan will lead Apple global supply chain senior vice president
सबीह खान का परिवार - फोटो : Amar Ujala

सबीह खान के ममेरे भाई जमान खान बताते हैं कि सबीह की स्कूलिंग सिंगापुर में हुई और फिर अमेरिका से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वाशिंगटन की लड़की से शादी करने वाले सबीह के तीन बच्चे हैं। अब वह सिंगापुर में सेटल हो चुके हैं। पिछली बार करीब 10 साल पहले सबीह अपने ममेरे भाई जुहैब खान की शादी में मुरादाबाद आए थे। अमेरिका दौरे में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एप्पल चीफ टिम कुक से मुलाकात की तब भी सबीह उनके साथ थे। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

जमान खान बताते हैं कि सबीह खान सादगीपसंद हैं। हिंदी पर उनकी मजबूत पकड़ है और आज भी हिंदी गाने और पार्ले जी का बिस्किट उनकी पहली पसंद है। सबीह के दो छोटे भाइयों में से एक शमी खान लंदन में बस गए हैं और दूसरे सलमान खान सिंगापुर में ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed