{"_id":"686e27b88b380d5c270cdc2c","slug":"sabih-khan-promising-youth-from-brass-city-got-high-position-in-world-largest-tech-company-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबीह खान: पीतल नगरी से निकला होनहार, दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में पाया ऊंचा ओहदा, निर्यातकों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबीह खान: पीतल नगरी से निकला होनहार, दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में पाया ऊंचा ओहदा, निर्यातकों में उत्साह
Wed, 09 Jul 2025 01:56 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:56 PM IST
सार
मुरादाबाद के मूल निवासी सबीह खान को प्रमुख टेक कंपनी एपल का सीओओ नियुक्त किया गया है। उनका संबंध शहर के प्रसिद्ध ब्रास एक्सपोर्टर यार मोहम्मद खान के परिवार से है। सबीह की प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरी स्कूल में हुई थी।
विज्ञापन
सबीह खान
- फोटो : apple new ceo
विस्तार
मुरादाबाद शहर के लिए गर्व का क्षण है। यहां के मूल निवासी और प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले सबीह खान को एपल इंक का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि की खबर सामने आते ही मुरादाबाद के पीतल निर्यातकों और कारोबारी जगत में उत्साह है।
विज्ञापन
कारोबारियों ने इसे मुरादाबाद के लिए गौरव का क्षण बताया और सबीह खान को बधाई दी। सबीह खान का जन्म वर्ष 1966 में मुरादाबाद में हुआ था। वह शहर के प्रतिष्ठित ब्रास एक्सपोर्टर यार मोहम्मद खान के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सईद खान मूल रूप से रामपुर के निवासी थे।
विज्ञापन
वर्ष 1963 में यार मोहम्मद खान की पोती से विवाह के बाद मुरादाबाद आकर पीतल के निर्यात कारोबार से जुड़ गए। बाद में सईद खान सिंगापुर चले गए। सबीह खान की प्रारंभिक शिक्षा मुरादाबाद के सेंट मैरी स्कूल में हुई, जहां उन्होंने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद वह विदेश चले गए और अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन
वर्ष 1995 में एपल में अपने करियर की शुरुआत करने वाले सबीह ने लगातार मेहनत के दम पर कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में जगह बना ली। अब उन्हें एपल का सीओओ बनाए जाने पर मुरादाबाद के निर्यातकों ने खुशी जताई है।
मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सबीह खान की यह उपलब्धि न सिर्फ शहर बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छोटे शहरों से निकलकर वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का उदाहरण पेश किया है।