{"_id":"61c76e86e495a945ac16edd5","slug":"runner-zainul-abedin-ran-for-12-consecutive-hours-city-news-mbd4139012170","type":"story","status":"publish","title_hn":"धावक जैनुल आबेदीन ने लगातार 12 घंटे दौड़ लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धावक जैनुल आबेदीन ने लगातार 12 घंटे दौड़ लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पुलिस के सम्मान में शनिवार को मैनुअल ट्रेडमिल पर ‘मुरादाबाद एक्सप्रेस’ फुल स्पीड पर दौड़ी। लगातार 12 घंटे में 66.6 किमी. दौड़कर जैनुल आबेदीन ने एक नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। शनिवार रात नौ बजे मुरादाबाद एक्सप्रेस द्वारा अमेरिका के धावक का रिकॉर्ड तोड़ते ही पीलीकोठी चौराहा दर्शकों की तालियों से गूंज उठा।
मुरादाबाद एक्सप्रेस जैनुल पेशे से सीए हैं। उन्होंने यूपी पुलिस के सम्मान के लिए मैनुअल ट्रेडमिल पर दौड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का निर्णय लिया था। जैनुल का दावा है कि उसने गिनीज वर्ल्ड की वेबसाइट पर मेल के जरिये बातचीत की थी। उन्हें बताया गया कि अमेरिका के धावक ने 12 घंटे में लगातार 65 किलोमीटर दौड़ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जैनुल आबेदीन ने मैनुअल ट्रेडमिल पर सुबह नौ बजे दौड़ना शुरू किया।
जैनुल ने रात 8.38 बजे अमेरिका के धावक का रिकॉर्ड दौड़ दिया। रात नौ बजे 66.6 किमी. दौड़ पूरी करने के बाद मुरादाबाद एक्सप्रेस रुकी। इसके बाद लोगों ने उन्हें कंधों पर बैठाकर खुशी का इजहार किया। जैनुल का दावा है कि उसने विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
पहले भी कई रिकॉर्ड कर चुके हैं अपने नाम
मुरादाबाद। जैनुल पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वर्ष 2018 में 720 किमी की दौड़ एसिड अटैक और रेप पीड़ित महिलाओं के लिए पूरी की थी। उन्होंने कारगिल क्षेत्र और लौंगीवाला से जैसलमेर तक 120 किमी की दौड़ (बॉर्डर रन) 18 घंटे में पूरी की थी। कोरोना काल में भी फ्रंटलाइन वर्करों के सम्मान में एक सौ किमी की दौड़ 13 घंटे में पूरी की थी।
भीड़ आती गई और मेरा हौसला बढ़ता गया
जैनुल ने बताया कि सुबह नौ बजे दौड़ शुरू की थी। बीच बीच में मैनुअल ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त कुछ परेशानी हुई, लेकिन भीड़ आती गई और मेरा हौसला बढ़ता गया।
नशे से दूर रहें लोग, सेहत का रखें ख्याल
मुरादाबाद। जैनुल ने बताया देश में दो बार कोरोना की लहर आ चुकी है। तीसरे लहर की दस्तक है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि लोग अपनी सेहत का ख्याल रखें और नशे से दूर रहें। स्वस्थ शरीर ही कोरोना से लड़ सकता है।
वजन कम करने के लिए शुरू की दौड़, अब बन गया शौक
मुरादाबाद। जैनुल ने बताया कि वर्ष 2016 से पहले तक उनका वजन 114 किलोग्राम हो गया था। साथी उन्हें चिढ़ाते थे। मैंने वजन कम करने के लिए दौड़ शुरू कर दी थी। इसके बाद मुझे अच्छा लगने लगा था। मेरा वजन भी कम होने लगा था। इसके बाद मुझे जब भी वक्त मिला, मैने दौड़ लगाई। मैंने अपनी खुशी भी दौड़कर मनाई और गम भी दौड़ कर दूर किया। एक वक्त ऐसा भी आया कि जब मुझे गजरौला में पिज्जा व वर्गर खाने की इच्छा होती थी मुरादाबाद से दौड़कर जाता था। वहां से लंच करने के बाद दौड़कर ही मुरादाबाद आता था।