फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   runner up candidate wins in panchayat by election

22 मतों से हारने वाली अफसाना बनीं उपचुनाव में प्रधान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
runner up candidate wins in panchayat by election
मुरादाबाद। जिले में 12 जून को दो ग्राम प्रधान, एक बीडीसी और 74 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर हुए उपचुनाव की मतगणना के बाद सोमवार को परिणाम घोषित कर दिए गए। ग्राम पंचायत हटहट में 46 दिन पहले जिस प्रत्याशी को नापसंद किया था अब ग्रामीणों ने उसे ही प्रधान चुना है। विजयी प्रधान की मृत्यु के कारण यहां दोबारा चुनाव कराया गया था। नए प्रधान को पहले 22 मतों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि अब उसे 84 मतों से जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद ब्लॉक की हटहट ग्राम पंचायत में 26 मई को चुनाव हुआ था। दो मई को मतगणना में नसीमा 392 मत पाकर चुनाव जीतीं थीं। 370 मतों के साथ अफसाना दूसरे नंबर पर रहीं थीं, लेकिन प्रधान बनने के आठ दिन बाद ही नसीमा का निधन हो गया था। इसके बाद प्रधान पद रिक्त हो गया था। 12 जून को यहां उपचुनाव हुआ। सोमवार को मतगणना में अफसाना को 84 मतों से जीत मिली। निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अफसाना को 449 और ननिया को 365 मत मिले। गांव में कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन

सबको साथ लेकर चलूंगी
चुनाव जितने के बाद निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने विजयी प्रधान अफसाना को प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद अफसाना ने कहा कि गांव का विकास ही उनकी प्राथमिकता होगी। गांव की समस्याओं का समाधान कराएंगी और निष्पक्षता से काम कराएंगी। सबको साथ लेकर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग ग्राम पंचायत बनी हटहट
हटहट गांव पहले गोधी ग्राम पंचायत का हिस्सा था। चुनाव जीती अफसाना 2010 में गोधी ग्राम पंचायत की प्रधान रही थीं। 2015 में चुनाव हार गईं थीं। इस बार फिर से उन्होंने किस्मत आजमाई थी।

मुरादाबाद ब्लॉक में चुने गए ग्राम पंचायत सदस्य
निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार महलकपुर निमाजपुर के वार्ड 2 से शेरसिंह, वार्ड 5 से सीमा रानी, वार्ड छह से विपिन कुमार, वार्ड 14 से कावेंद्र सिंह, वार्ड 15 से मेघा, गुरैठा के वार्ड 6 से भगवान दास, ताजपुर माफी वार्ड सात से ज्योति, चोहारपुर वार्ड दो से फुरकान ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed