फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rules and laws should be equal for all: Dr. ST Hasan

नियम-कानून सभी के लिए बराबर होने चाहिए : डॉ.एसटी हसन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rules and laws should be equal for all: Dr. ST Hasan
मुरादाबाद। पूर्व सांसद एवं सपा नेता डॉ.एसटी हसन ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर मीडिया से बातचीत में यूपी सरकार पर सवाल उठाए। सड़कों पर नमाज से मनाही पर कहा कि यह तो सिर्फ आधे घंटे होती है, जबकि कांवड़ यात्रा के समय तो महीने पर सड़कें प्रभावित रहती हैं। उन्होंने कहा कि नियम-कानून सभी के लिए बराबर होने चाहिए।
विज्ञापन



डॉ. हसन ने कहा कि नमाज को लेकर ऐसे बयान पूरी तरह सियासी हैं और सिर्फ हिंदुओं के वोट लेने के लिए दिए जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि मुरादाबाद सहित प्रदेश में कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं होती है। पिछले दो साल से तो ईद की नमाज ईदगाह में दो शिफ्टों में हो रही है। वैसे शहरों में देखिए तो कई दुकानदार सामान सड़कों पर रख लेते हैं, अब सबको तो नहीं रोका जा सकता। उनकी रोजी-रोटी उससे जुड़ी है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का त्योहार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्यार, मोहब्बत और भाईचारे के साथ ईद-उल-अजहा मनाएं और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed